फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Randeep Hooda-Lin Wedding: इस दिन शादी रचाएंगे रणदीप-लिन, मणिपुर जाएगी बरात तो मुंबई में होगा रिसेप्शन

Sat, 25 Nov 2023 04:03 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 25 Nov 2023 04:03 PM IST
विज्ञापन
Randeep hooda Announces wedding Date with Lin Laishram Actor shares post says we are getting married
रणदीप हुड्डा, लिन लैशराम - फोटो : Instagram

अभिनेता रणदीप हुड्डा नई जिंदगी की शुरुआत करने जा रहे हैं। वे गर्लफ्रेंड लिन लैशराम के साथ विवाह बंधन में बंधने वाले हैं। शादी की तारीख भी सामने आ गई है। खुद अभिनेता ने इसका एलान सोशल मीडिया पर किया है। बता दें कि अभिनेता इसी महीने घोड़ी चढ़ने वाले हैं। लिन और रणदीप का शुभ विवाह 29 नवंबर 2023 को होगा। बता दें कि काफी वक्त से दोनों की शादी को लेकर खबरें चल रही हैं। आज अभिनेता ने खुद शादी की डेट कंफर्म कर दी है।


Randeep hooda Announces wedding Date with Lin Laishram Actor shares post says we are getting married
रणदीप हुड्डा-लिन - फोटो : सोशल मीडिया

रणदीप हुड्डा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्टर साझा किया है। इसमें उन्होंने शादी की तारीख, वेन्यू और रिसेप्शन आदि की जानकारी दी है। इसके साथ कैप्शन लिखा है, 'हमारे पास एक खुशखबरी है।' साझा किए गए पोस्टर में लिखा है, 'जिस तरह 'महाभारत' में अर्जुन ने मणिपुर की योद्धा राजकुमारी चित्रांगदा से विवाह किया था, हम भी अपने परिवारीजनों और मित्रों के आशीर्वाद से विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं'।
Bollywood: ग्लैमर की दुनिया में आने से पहले वेटर रह चुके हैं ये सितारे, आज हैं इंडस्ट्री का चमकता सितारा

Randeep hooda Announces wedding Date with Lin Laishram Actor shares post says we are getting married
रणदीप हुड्डा-लिन - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता ने आगे लिखा, 'आप सभी के साथ यह खुशखबरी साझा करते हुए बेहद खुशी हो रही है कि हम 29 नवंबर 2023 को शादी करने जा रहे हैं।' बता दें कि अभिनेता की शादी मणिपुर में होगी। पोस्ट में उन्होंने यह जानकारी भी दी गई है। उन्होंने लिखा है, 'हमारी शादी इम्फाल, मणिपुर में होगी। इसके बाद मुंबई में रिसेप्शन होगा।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Randeep Hooda (@randeephooda)

विज्ञापन
विज्ञापन
Randeep hooda Announces wedding Date with Lin Laishram Actor shares post says we are getting married
रणदीप हुड्डा - फोटो : social media

पोस्ट में आगे लिखा है, 'हम अपने जीवन की एक नई यात्रा का आरंभ करने जा रहे हैं, इसमें हमें आपके प्रेम और आशीर्वाद की जरूरत है। इसके लिए हम हमेशा आपके आभारी हैं। सप्रेम-लिन और रणदीप'। अभिनेता के इस पोस्ट पर यूजर्स उन्हें जमकर बधाई दे रहे हैं। वहीं, कुछ यूजर्स अभिनेता से यह भी पूछ रहे हैं कि हरियाणा में रिसेप्शन कब होगा? बता दें रणदीप मूल रूप से हरियाणा से हैं।
Moye Moye Trend: क्या है मोए मोए? सोशल मीडिया पर जमकर हो रहा है ट्रेंड, रील बनाने से पहले मतलब जान लें

विज्ञापन
Randeep hooda Announces wedding Date with Lin Laishram Actor shares post says we are getting married
रणदीप हुड्डा-लिन - फोटो : सोशल मीडिया

मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से सामने आई जानकारी के मुताबिक रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम शादी में मणिपुर के पारंपरिक परिधान पहनेंगे।  बताया जा रहा है कि इस शादी में मणिपुरी लोक गीतों से मेहमानों का स्वागत किया जाएगा और पारंपरिक पकवान परोसे जाएंगे।
BB 17 Promo: सलमान खान ने खानजादी को दिखा दिया बाहर का रास्ता? गर्मागर्मी पर आई फैंस की प्रतिक्रिया

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed