केरल में बाढ़ के जो हालात हैं वो किसी से छिपे नहीं हैं । बाढ़ की वजह से केरल में हजारों लोग बेघर हो गए और सैकड़ों लोगों ने जान गंवा दी । जो जिंदा बच गए हैं अब वो खाने को तरस रहे हैं । केरल के पीड़ितों की मदद करने के लिए पूरे देश से लोग आगे आ रहे हैं ।
केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए रणदीप हुड्डा बने Real Hero, जो अमिताभ-शाहरुख ना कर पाए वो कर दिखाया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साथ ही कई बॉलीवुड सेलेब्रिटीज ने केरल बाढ़ में फंसे लोगों की मदद के लिए करोड़ों रुपए दान किए हैं । हाल ही में फिल्म 'सरबजीत' के हीरो रणदीप हुड्डा 'खालसा एड ग्रुप' की तरफ से केरल में लोगों की मदद करने के लिए वहां पहुंचे ।
खालसा ग्रुप के साथ रणदीप ने लोगों की मदद की, उन्हें खाना खिलाया और पीड़ितों को शेल्टर होम तक पहुंचाया । पेरिस अटैक और सीरिया के बुरे वक्त में भी ये ग्रुप वहां मौजूद था । ग्रुप के साथ लोगों की मदद करते हुए रणदीप की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं ।
A hero is someone who understands the responsibility that comes with freedom! #KeralaFloods2018 #KeralaFloodRelief #Kerala #JammuAndKashmir #Mumbai #humanity #RealHeroes #KhalsaAid #motivation #RandeepHooda @Khalsa_Aid pic.twitter.com/qtw8OknZjj
रणदीप की तस्वीरों को देख सोशल मीडिया यूजर्स ने उनको रियल हीरो कहा है । रणदीप से पहले केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, सुशांत सिंह राजपूत, जैकलीन और अक्षय कुमार जैसे बड़े सितारों ने काफी पैसे डोनेट किए हैं ।
खबरों की मानें तो अमिताभ बच्चन ने बाढ़ पीड़ित राहत कोष में 51 लाख रुपए के अलावा 80 जैकेट्स, 25 पैंट्स, 20 शर्ट्स, 40 जोड़ी जूते और स्कार्फ दान किए हैं। वहीं सुशांत सिंह राजपूत ने अपने फैंस के कहने पर 1 करोड़ रुपए दिए हैं ।