फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रणदीप हुड्डा ने महिला पुलिसकर्मी की बेरहमी से पिटाई का वीडियो शेयर कर पीएम मोदी से मांगी मदद

Mon, 01 Jul 2019 12:06 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Mon, 01 Jul 2019 12:06 PM IST
विज्ञापन
Randeep Hooda shared video of Lady Forest Department Police beaten mercilessly by TRS goons
Randeep Hooda - फोटो : social media
तेलंगाना में रविवार को एक दर्दनाक घटना देखने को मिली,जहां अवैध खेती रोकने पर वन विभाग की एक महिला पुलिसकर्मी को बेरहमी से पीटा गया। आरोप, स्थानीय विधायक के भाई पर लगे। घटना का वीडियो बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। साथ ही लंबा-चौड़ा पोस्ट भी लिखा है। 
Randeep Hooda shared video of Lady Forest Department Police beaten mercilessly by TRS goons
Randeep Hooda - फोटो : social media
मीडिया पर चल रहीं खबरों की मानें तो तेलंगाना में महिला पुलिसकर्मी की बेरहमी से पिटाई का वीडियो सामने आया और मारपीट के आरोप सत्ताधारी पार्टी तेलंगाना राष्ट्रीय समिति (टीआरएस) के विधायक कोनेरु कृष्ण के भाई पर लगे। महिला पर हुए इस अत्याचार का वीडियो रणदीप हुड्डा ने फेसबुक पर शेयर करते हुए घटना की पूरी जानकारी दी है। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा- 'राज्य की पुलिस पर हमला राज्य पर हमले जैसा है। एक वन विभाग की महिला पुलिसकर्मी को तेलंगाना के कागजनगर में बेरहमी से पीटते राज्य के विधायक के भाई और गुंडे।' 
Randeep Hooda shared video of Lady Forest Department Police beaten mercilessly by TRS goons
Randeep Hooda - फोटो : file photo
रणदीप हुड्डा ने पोस्ट में आगे लिखा- 'पुलिस यहां 3 महीने से चल रही अवैध खेती रोकने के लिए गई थी। सरकारी ट्रैक्टर पर महिला पुलिस इस अवैध खेती को रोकने के लिए गई, लेकिन वहां मौजूद विधायक के गुंडों ने महिला पर डंडों से हमला कर दिया, जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गई। ऐसी ही घटना तापेशवर सेंचुरी में भी हुई थी। यहां स्थानीय विधायक के समर्थन पर ऐसा किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Randeep Hooda shared video of Lady Forest Department Police beaten mercilessly by TRS goons
Randeep Hooda - फोटो : file photo
रणदीप हुड्डा ने अपनी इस वीडियो पोस्ट के अंत में देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर के साथ तमाम बीजेपी नेताओं को टैग किया और इस घटना को जल्द संज्ञान में लेने का अनुरोध किया है। रणदीप हुड्डा की इस पोस्ट पर उनके फैंस भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 
विज्ञापन
Randeep Hooda shared video of Lady Forest Department Police beaten mercilessly by TRS goons
रणदीप हुड्डा - फोटो : file photo
रणदीप हुड्डा के वर्क फ्रंट की बात करें तो ऐसी खबरें हैं कि वह मुंबई पुलिस के मशहूर एनकाउंटर स्पेशलिस्ट प्रदीप शर्मा की बायोपिक में नजर आ सकते हैं। बताया जा रहा है कि इस फिल्म का निर्देशन मशहूर निर्देशक राम गोपाल वर्मा के प्रोडक्शन हाउस में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम कर रहे प्रदीप खैरवार करने वाले हैं। खैरवार इससे पहले फिल्म रक्तचरित्र और अन्य कई फिल्मों में राम गोपाल वर्मा के साथ काम कर चुके हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed