फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Randhir Kapoor: जब रणधीर कपूर ने खुद को बुरा पिता बताकर सबको कर दिया हैरान, करीना-करिश्मा के लिए कही थी यह बात

Tue, 04 Jun 2024 01:24 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 04 Jun 2024 01:24 PM IST
विज्ञापन
Randhir Kapoor does not consider himself a good father you will be surprised to know the reason
रणधीर कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

करिश्मा कपूर और करीना कपूर का नाम हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की सफल अभिनेत्रियों में शुमार होता है। वे दिग्गज अभिनेता रणधीर कपूर की बेटियां हैं। फिल्मी घराने से ताल्लुक रखने के बावजूद दोनों को अभिनेत्री बनने के लिए उनके पिता ने समर्थन नहीं किया था। इस बात को खुद रणधीर ने एक बातचीत के दौरान स्वीकारा था। 


Monday Box Office Collection: पहले सोमवार को नहीं चला मिस्टर एंड मिसेज माही का जादू, जानें अन्य फिल्मों का हाल

Randhir Kapoor does not consider himself a good father you will be surprised to know the reason
रणधीर कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

इस साक्षात्कार में अभिनेता ने दोनों बेटियों की सफलता का श्रेय अपनी पत्नी बबीता को दिया था। बातचीत में अभिनेता ने कहा था, "मुझे अपनी दोनों बेटियों पर बहुत गर्व है। उन्होंने अपने दम पर यह मुकाम हासिल किया है। हां, बबीता ही उनकी प्रेरणा शक्ति थीं। मैं पूरा श्रेय उनकी मां को देता हूं, लेकिन उन्होंने भी बहुत मेहनत की है।"

Randhir Kapoor does not consider himself a good father you will be surprised to know the reason
रणधीर कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

उन्होंने माना कि करिश्मा और करीना को उनके अभिनय करियर में बबीता ने ही मार्गदर्शन दिया, क्योंकि उन्होंने उन्हें ज्यादा सहयोग नहीं दिया। रणधीर ने कहा, "जब वे बहुत छोटी थीं तो मैंने यह कभी नहीं सोचा था कि वे इतनी बड़ी अभिनेत्रियां बनेंगी। मैंने उनसे वही कहा जो मेरे पिता (राज कपूर) ने मुझसे कहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Randhir Kapoor does not consider himself a good father you will be surprised to know the reason
रणधीर कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

मैंने उनसे कहा था कि तुम जो करना चाहती हो, जरूर करो। अगर यह एक बुरा पेशा होता तो हम खुद इसमें नहीं होते। अगर हम यह काम कर रहे हैं तो हम तुम्हें कैसे मना कर सकते हैं कि इसे मत करो? लेकिन अगर तुम इसे कर रहे हो, तो इसमें सर्वश्रेष्ठ बनो। मुझे यह कहते हुए बहुत गर्व हो रहा है कि मेरी दोनों बेटियों ने बिना किसी सहयोग के इतनी बड़ी सफलता हासिल करने के लिए बहुत मेहनत की है।" 

विज्ञापन
Randhir Kapoor does not consider himself a good father you will be surprised to know the reason
रणधीर कपूर अपने दामाद सैफ अली खान के साथ - फोटो : इंस्टाग्राम

इस साक्षात्कार के दौरान रणधीर ने माना कि वह बहुत अच्छे पिता नहीं बन सके। उन्होंने आगे कहा था कि वे काम को ज्यादा गंभीरता से नहीं लेते हैं। उनके पास बहुत से फिल्मों के ऑफर आते हैं, लेकिन वह ज्यादा फिल्मों में काम नहीं करना चाहते। उन्होंने साक्षात्कार में कहा था कि मैं अपने जीवन में बहुत कमाया है और आज मेरे बच्चे मुझसे अधिक कमाते हैं। इसलिए मैं संतुष्ट हूं। 
Varun Dhawan: 'बेबी धवन' की आने की खुशी में वरुण धवन ने साझा किया वीडियो, बोले- आपकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed