फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

किस्सा: रणधीर कपूर ने बताया अपना संघर्ष, कहा- बेटियों की फीस भरने तक के नहीं थे पैसे

Tue, 28 Sep 2021 11:55 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Tue, 28 Sep 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
randhir kapoor revealed about his struggle days says there was a time when i did not have money to paid karisma and kareena tuition fees
रणधीर कपूर - फोटो : Social Media

कपूर खानदान हिन्दी फिल्म जगत में एक ऐसा परिवार है जो अपने दर्शकों का कई दशक से मनोरंजन करते हुए आए हैं। पृथ्वी राज कपूर से लेकर, राज कपूर, शमी कपूर, शशि कपूर से लेकर ऋषि कपूर और रणबीर कपूर, करिश्मा और करीना कपूर तक आज तक अपने दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। राज कपूर एक ऐसे निर्माता-निर्देशक और अभिनेता थे जिन्होंने फिल्म जगत में कई अभिनेत्रियों को चांस दिया। हाल ही में करिश्मा पिता रणधीर कपूर के साथ कपिल शर्मा के शो में पहुंची थीं। जहां रणधीर कपूर ने कई लोगों के राज खोले।



रणधीर कपूर ने बताया अपना संघर्ष

एक मीडिया बातचीत में पहुंचे रणधीर कपूर ने अपने पिता राज कपूर के कई राज खोले। उन्होंने ये भी बताया कि उनके दौर में पैसा कमाना बिलकुल भी आसान नहीं था। इसी के साथ रणधीर कपूर ने अपने संघर्ष के बारे में भी बताया कि उनकी जिंदगी में एक समय ऐसा था जब अपने बच्चों की फीस भरने तक के लिए उनके पास पैसे नहीं थे और साथ ही उनकी जिंदगी का वो समय बहुत ही मुश्किल था।

randhir kapoor revealed about his struggle days says there was a time when i did not have money to paid karisma and kareena tuition fees
रणधीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

बेटियों की ट्यूशन तक के पैसे नहीं थे

रणधीर कपूर ने एक मीडिया बातचीत के दौरान इस बात का खुलासा किया था कि आज के कलाकारों के लिए पैसा कमाना आसान है। उन्होंने कहा, ‘आज किसी भी अभिनेत्री या अभिनेता के लिए पैसा कमाना बहुत ही आसान हो गया है। हमारे जमाने में ऐसा बिलकुल नहीं था। मेरे पास अपनी बेटियों के ट्यूशन देने तक के पैसे नहीं थे। हम पैसा कमाने के लिए बहुत मेहनत करते थे, मेरे लिए वो दौर इतना मुश्किल था कि अपनी कमाई से मैं पत्नी बबीता के खर्चे भी नहीं उठा पाता था’।

randhir kapoor revealed about his struggle days says there was a time when i did not have money to paid karisma and kareena tuition fees
रणधीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

पिता ने दिया कई एक्ट्रेस को ब्रेक

राम तेरी गंगा मैली, आवारा, बॉबी, और मेरा नाम जोकर जैसी कई सुपरहिट फिल्म देने वाले राज कपूर ने अपने फिल्मी करियर में कई अभिनेत्रियों को ब्रेक दिया। नर्गिस और राज कपूर की जोड़ी को बड़े पर्दे पर खूब पसंद किया जाता था। उनके अलावा राज कपूर ने डिंपल कपाड़िया, जेबा बख्तियार, जैसी कई अभिनेत्रियों को ब्रेक दिया।  हाल ही में एक्ट्रेस करिश्मा और करीना कपूर के पिता रणधीर कपूर ‘द कपिल शर्मा शो’ में शामिल हुए थे। यहां उनसे राज कपूर को लेकर सवाल पूछा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
randhir kapoor revealed about his struggle days says there was a time when i did not have money to paid karisma and kareena tuition fees
रणधीर कपूर, राज कपूर, राजीव कपूर, ऋषि कपूर - फोटो : Instagram

बच्चों के सामने देते थे रोमांटिक सीन

रणधीर कपूर ने राज कपूर के बारे में खूब सारी बाते की। दरअसल कपिल शर्मा ने रणधीर कपूर से पूछा कि राज साहब कोई रोमांटिक सीन शूट करते थे तो क्या आपके सामने कर लेते थे या 5 रुपए देकर बोलते थे कि बेटा जाओ चॉकलेट लेकर आओ? कपिल शर्मा का ये सवाल सुनकर वहां पर मौजूद हर कोई हंस पड़ा। रणधीर कपूर ने जवाब देते हुए कहा, ‘हम लोग तो कलाकार है और वो भी एक्टर ही थे। ये भी तो अभिनय ही है। कई एक्ट्रेस के साथ मैंने रोमांटिक सीन शूट किए’।

विज्ञापन
randhir kapoor revealed about his struggle days says there was a time when i did not have money to paid karisma and kareena tuition fees
बबीता, रणधीर कपूर - फोटो : Insatagram- @kareenakapoorkhan

बबीता कपूर के साथ अपनी प्रेम कहानी पर किया खुलासा

रणधीर कपूर ने इस दौरान बबीता के साथ अपनी प्रेम कहानी पर भी खुलासा किया। उन्होंने कहा, ‘फिल्म कल आज और कल में जो गाना मैं गाता हूं और आखिरी में कहता हूं कि शादी का इरादा है। ये डिमांड मेरी पहले से ही थी। बता दें कि रणधीर कपूर और बबीता के रिश्ते में भी दूरियां आई थीं हालांकि अब वो दोनों एक बार फिर से साथ आ चुके हैं।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed