फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉलीवुड: बड़े बजट की 5 महाफ्लॉप फिल्में, जो लागत निकालने में हुईं नाकामयाब

Tue, 28 Sep 2021 10:09 PM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतिभा सारस्वत Updated Tue, 28 Sep 2021 10:09 PM IST
विज्ञापन
The 5 Most Expensive Bollywood Movies That Turned Into The Biggest Flops
बॉलीवुड की बड़े बजट की फ्लॉप फिल्में - फोटो : सोशल मीडिया

हॉलीवुड की तरह बॉलीवुड में भी बड़े बजट की भव्य फिल्मों का निर्माण होता है। इन फिल्मों की शूटिंग से लेकर स्टार्स की फीस तक में सैकड़ों करोड़ रुपये खर्च किए जाते हैं। इतना ही नहीं पोस्ट प्रोडक्शन फिल्मों के प्रचार-प्रसार और पीआर पर भी करोड़ों रुपये लगाए जाते हैं। ऐसा अक्सर कहा जाता है कि दर्शक भव्यता की ओर आकर्षित होते हैं इसलिए बड़े बजट की फिल्मों को बनाया जाता है। बाहुबली इसका एक उदाहरण है। उसे बनाने, सेट निर्माण, फीस और VFX में करोड़ों रुपए खर्च किए गए। इस खर्चे का फायदा भी हुआ और बाहुबली फिल्म ने जबरदस्त कमाई की। लेकिन आइए आज जानते हैं बॉलीवुड की उन फिल्मों के बारे में जो बनाई तो सैकड़ों करोड़ के बजट में थीं लेकिन बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाईं। ऐसी फिल्में बॉलीवुड में औंधे मुंह जा गिरीं। जानिए कौन कौन सी हैं ऐसे बड़े बजट की फ्लॉप फिल्में?

The 5 Most Expensive Bollywood Movies That Turned Into The Biggest Flops
बॉम्बे वेल्वेट - फोटो : सोशल मीडिया
बॉम्बे वेल्वेट-120 करोड़
अनुराग कश्यप की फिल्म बॉम्बे वेलवेट सुपर फ्लॉप फिल्म साबित हुई थी। इस फिल्म को बनाने में 120 करोड़ रुपये का खर्चा आया था। फिल्म में अनुष्का शर्मा, रणबीर कपूर और करण जोहर अहम भूमिका में थे। लेकिन फिल्म ने दुनियाभर से महज 43 करोड़ रुपये की कमाई की थी। भारत में केवल 20 करोड़ की कमाई ही हो सकी।
The 5 Most Expensive Bollywood Movies That Turned Into The Biggest Flops
ट्यूबलाइट
ट्यूबलाइट-135 करोड़
सलमान खान जिस भी फिल्म में हो उसे पहले से ही सुपरहिट माना जाता है, लेकिन ट्यूबलाइट को देखने के बाद दर्शक फिल्म को झेल नहीं पाए। फिल्म की कहानी बेहद कमजोर साबित हुई। यहां तक की सलमान खान को डिस्ट्रीब्यूटर्स को पैसे लौटाने पड़े थे। 135 करोड़ की लागत बनने वाली इस फिल्म ने केवल 119 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
The 5 Most Expensive Bollywood Movies That Turned Into The Biggest Flops
फिल्म जीरो का टीजर - फोटो : अमर उजाला

जीरो- 200 करोड़
शाहरुख खान की फिल्म जीरो 200 करोड़ की लागत से बनी थी। ट्रेलर देखकर पहले से ही सिनेमाघरों की फुल बुकिंग थी। लेकिन फिल्म रिलीज होने के साथ ही दर्शकों ने इसे नकार दिया और फिल्म फ्लॉप हो गई। यह फिल्म 100 करोड़ की कमाई से भी कोसों दूर रही।

विज्ञापन
The 5 Most Expensive Bollywood Movies That Turned Into The Biggest Flops
सैफ अली खान - रेस 3 - फोटो : सोशल मीडिया

रेस-3,180 करोड़
रेस 1 और रेस 2 फिल्म बॉक्स ऑफिस सुपरहिट साबित हुई थी। वहीं दूसरी ओर रेस 3 बॉक्स ऑफिस पर जमकर पिटी थी। इस फिल्म का बजट 180 करोड़ था, लेकिन यह फिल्म कुल 166 करोड़ रुपये की कमाई ही कर सकी। फिल्म में सलमान खान ,अनिल कपूर, बॉबी देओल, डेजी शाह और जैकलीन फर्नांडिस मुख्य भूमिका में थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed