{"_id":"606bf3018ebc3e5918522675","slug":"randhir-kapoor-shared-kareena-kapoor-second-son-child-photo-mistakenly-on-instagram-gone-viral","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नाना रणधीर ने गलती से अपलोड कर दी करीना के छोटे बेटे की फोटो! डिलीट करने से पहले हुई वायरल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
नाना रणधीर ने गलती से अपलोड कर दी करीना के छोटे बेटे की फोटो! डिलीट करने से पहले हुई वायरल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अमरीन हुसैन
Updated Tue, 06 Apr 2021 11:28 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
रणधीर कपूर
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर ने इसी साल फरवरी में दूसरे बेटे को जन्म दिया है। सैफ और करीना अपने दूसरे बच्चे के माता-पिता बने हैं। इससे पहले करीना एक और बेटा तैमूर है जिसे सभी जानते हैं और सोशल मीडिया पर तैमूर की फोटोज खूब शेयर की जाती हैं। करीना ने छोटे बेटे को अभी तक मीडिया से पूरी तरह से दूर रखा है। सोशल प्लेटफॉर्म पर काफी एक्टिव रहने वालीं करीना ने बेटे का चेहरा किसी को नहीं दिखाया है। फैंस करीना के दूसरे बेटे की झलक का इंतजार रहे हैं। वहीं करीना ने अपने दूसरे बेटे का नाम भी अभी तक मीडिया से शेयर नहीं किया है, लेकिन कहा जा रहा है कि नाना रणधीर कपूर ने गलती से इंस्टाग्राम पर अपने दूसरे नाती की पहली तस्वीर लीक कर दी। हालांकि, रणधीर कपूर ने तुरंत इस तस्वीर को डिलीट भी कर दिया।
2 of 5
रणधीर कपूर द्वारा शेयर की गई फोटो
- फोटो : Insatagram
ये तस्वीर देखकर कहा जा रहा है कि ये करीना का दूसरा बेटा है। बच्चे की शक्ल बहुत हद तक तैमूर से मिलती-जुलती नजर आ रही है। रणधीर कपूर ने अपने नाती की दो तस्वीरों का एक कोलॉज इंस्टाग्राम पर अपलोड किया था, लेकिन ऐसा लगता है कि रणधीर कपूर ने गलती से ये तस्वीर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दी थी। क्योंकि उन्होंने कुछ ही मिनटों में इसे अपने इंस्टाग्राम से झट से डिलीट भी कर दिया। लेकिन फैंस भी कम चालाक नहीं हैं। उन्होंने तस्वीर डिलीट होने से पहले ही स्क्रीनशॉट ले लिया था। अब ये फोटो काफी वायरल हो रही है।
3 of 5
करीना कपूर खान
- फोटो : Insatagram- @kareenakapoorkhan
बता दें कि करीना कपूर ने भी इससे पहले अपने दूसरे बेटे के साथ अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर की थी। हालांकि, उसमें बच्चे का चेहरा नहीं दिख रहा था। करीना और सैफ का पहला बेटा तैमूर जन्म के बाद से ही मीडिया में रहा है, लेकिन दूसरे बेटे को लेकर दोनों ने फैसला लिया है कि वह उसे मीडिया से दूर रखेंगे। वे नहीं चाहते कि जिस तरह तैमूर हमेशा लाइमलाइट में रहा, वैसा छोटे बेटे के साथ भी हो।
करीना ने 21 फरवरी 2021 को दूसरे बेटे को जन्म दिया था। पहले बेटे तैमूर का जन्म 20 दिसंबर 2016 को हुआ था। करीना के वर्क फ्रंट की बात करें तो वो आमिर खान संग फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ में नजर आएंगी। ये फिल्म हॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर मूवी फॉरेस्ट गंप की रीमेक है।
विज्ञापन
5 of 5
सैफ अली खान, तैमूर अली खान, इब्राहिम अली खान
- फोटो : Instagram
वहीं, सैफ अली खान जल्द ही फिल्म ‘भूत पुलिस’ में दिखाई देंगे। फिल्म में सैफ के साथ यामी गौतम और अर्जुन कपूर भी अहम रोल प्ले करते नजर आएंगे। फिलहाल कोरोना के कारण इंडस्ट्री में लोग परेशान है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।