फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राजीव कपूर के निधन के बाद बोले रणधीर कपूर, 'नर्स कमरे में पहुंची तो देखा...'

Sat, 13 Feb 2021 01:07 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sat, 13 Feb 2021 01:07 PM IST
विज्ञापन
Randhir Kapoor narrates what happened on the day Rajiv Kapoor passed away
रणधीर कपूर, राज कपूर, राजीव कपूर, ऋषि कपूर - फोटो : Instagram

राज कपूर के सबसे छोटे बेटे राजीव कपूर का हाल ही में नौ फरवरी को निधन हो गया, जिसके बाद उनके भाई रणधीर कपूर अब काफी अकेले हो गए हैं। राजीव के निधन के समय रणधीर कपूर उनके साथ ही थे। ऐसे में रणधीर ने हाल ही में ये बताया है कि राजीव कपूर के निधन वाले दिन आखिर हुआ क्या था और कैसे उन्हें इसके बारे में पता चला।

Randhir Kapoor narrates what happened on the day Rajiv Kapoor passed away
रणधीर कपूर और राजीव कपूर - फोटो : Twitter

हाल ही में राजीव कपूर के पुश्तैनी बंगले में चौथा किया गया। इस कार्यक्रम में परिवार के सभी सदस्य और दूसरे सितारे भी पहुंचे थे। इस मौके पर परिवार के सदस्यों में करिश्मा कपूर नीतू कपूर, रणबीर कपूर, रीमा जैन सभी परिवार के सदस्य मौजूद रहे। अपने छोटे भाई को खोने के बाद रणधीर कपूर काफी दुखी हैं। ऐसे में उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया है कि राजीव कपूर के निधन वाले दिन क्या हुआ था।

Randhir Kapoor narrates what happened on the day Rajiv Kapoor passed away
रणधीर कपूर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

राजीव कपूर के निधन के दिन के बारे में बात करते हुए रणधीर कपूर ने बताया, 'मेरे पास 24 घंटे एक नर्स रहती हैं क्योंकि मुझे तंत्रिका संबंधी समस्या है जिसकी वजह से मुझे चलने में थोड़ी परेशानी होती है। नर्स सुबह 7:30 बजे राजीव को जगाने गई लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया। फिर नर्स ने राजीव की नब्ज चेक की तो वह बहुत कम थी और आगे गिर रही थी। हमने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे बचाने की सारी कोशिशें नाकाम रहीं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Randhir Kapoor narrates what happened on the day Rajiv Kapoor passed away
रणधीर कपूर - फोटो : instagram

कपूर परिवार ऋषि कपूर के निधन के बाद इस सदमे से उबरा भी नहीं था कि राजीव कपूर के निधन ने अब रणधीर कपूर को पूरी तरह से तोड़कर रख दिया है। इस बार में बात करते हुए उन्होंने कहा- 'राजीव कपूर को पहले से किसी भी तरह की कोई बीमारी नहीं थी। एक के बाद एक अपने परिवार के सदस्य को खोने के गम से मैं अंदर से टूट चुका हूं और अब इस घर में मैं अकेला सदस्य बचा हूं। राजीव बहुत ही सज्जन और बेहद जिंदादिल व्यक्ति थे। यह विश्वास करना बहुत कठिन है कि वह अब हमारे बीच नहीं रहे। उनका कोई मेडिकल इतिहास भी नहीं था। उनकी सेहत बिल्कुल ठीक थी। उन्हें पहले से कोई समस्या नहीं थी।'

विज्ञापन
Randhir Kapoor narrates what happened on the day Rajiv Kapoor passed away
ऋषि कपूर, राजीव कपूर, रणधीर कपूर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

गौरतलब है कि राजीव कपूर, राज कपूर के तीनों बेटों में सबसे छोटे थे। राजीव कपूर ने भी फिल्मों में हाथ आजमाया था हालांकि वो अपने भाइयों की तरह मशहूर नहीं हो पाए। जिसके बाद उन्होंने फिल्मों के निर्माण का काम शुरू कर दिया। बता दें कि जनवरी 2020 में रणधीर की बड़ी बहन ऋतु नंदा का निधन हो गया था। जिसके बाद अप्रैल 2020 में ऋषि कपूर भी इस दुनिया को अलविदा कह गए थे और अब नौ फरवरी को राजीव कपूर ने दुनिया अलविदा कह दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed