सब्सक्राइब करें

भड़ास: रंगोली चंदेल ने तापसी पन्नू के साड़ी वाले लुक का बनाया मजाक, बोलीं- कंगना की सस्ती कॉपी है ये

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Wed, 23 Jun 2021 03:50 PM IST
विज्ञापन
Rangoli Chandel Slams Taapsee Pannu for Wearing Saree like her sister Kangana Ranaut
रंगोली चंदेल और कंगना रणौत, तापसी पन्नू - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड की 'पंगा गर्ल' यानी कंगना रणौत की बहन रंगोली चंदेल भी किसी से पंगा लेने में पीछे नहीं रहती हैं। आए दिन वह किसी ना किसी को अपने निशाने पर ले लेती हैं। लेकिन इस बार उनके निशाने पर अभिनेत्री तापसी पन्नू आ गई हैं। दरअसल, तापसी इन दिनों रूस में छुट्टियां मना रही हैं। तापसी लगातार अपनी बहन के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें भी साझा कर रही हैं। अपनी कई तस्वीरों में तापसी साड़ी पहने भी नजर आई हैं। ऐसे में रंगोली चंदेल ने उनके साड़ी लुक को अपनी बहन की 'सस्ती कॉपी' करना करारा दे दिया है।



तापसी का साड़ी वाला लुक कंगना की 'सस्ती कॉपी' करने जैसा - रंगोली चंदेल
इन दिनों तापसी का साड़ी लुक खूब वायरल हो रहा है। हाल ही में साझा की गई तस्वीर में तापसी साड़ी के साथ जूते और काला चश्मा लगाए नजर आई थीं। इसपर रंगोली चंदेल ने अपनी प्रतिक्रिया दी है और तापसी के लुक को कंगना की सस्ती कॉपी बताया है। साथ ही रंगोली ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी साझा की थी जिसमें उन्होंने तापसी को कंगना का 'क्रीपी फैन', बिना टैलंट वाली, जो हमेशा उनके लुक्स को कॉपी करती हैं और ना जाने क्या क्या कह डाला था। बाद में उन्होंने वह स्टेटस हटा दिया और थोड़ी देर बाद उसमें कुछ बदलाव कर के दोबारा साझा किया। 

Trending Videos
Rangoli Chandel Slams Taapsee Pannu for Wearing Saree like her sister Kangana Ranaut
कंगना रणौत, रंगोली चंदेल - फोटो : सोशल मीडिया

रंगोली ने कंगना की कुछ तस्वीरों को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, 'कंगना सभी के लिए एक बेहतरीन स्टाइल आइकन हैं।' वहीं एक अन्य तस्वीर में रंगोली ने लिखा, 'उनका एकमात्र उद्देश्य महिलाओं को साड़ी पहनने के लिए प्रेरित करना और हमारे हैंडलूम उद्योग को पुनर्जीवित करना है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Rangoli Chandel Slams Taapsee Pannu for Wearing Saree like her sister Kangana Ranaut
रंगोली चंदेल और तापसी को लेकर उनकी इंस्टाग्राम स्टोरी - फोटो : सोशल मीडिया

इसके साथ ही रंगोली चंदेल ने तापसी पन्नू की भी तस्वीर साझा की। जिसमें तापसी रूस की सड़कों पर साड़ी पहने और आंखों पर सनग्लास लगाए नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को कई सोशल मीडिया यूजर्स ने पसंद किया है। तापसी पन्नू के फैंस को उनका यह लुक काफी पसंद आया था। यहां तक कि कुछ यूजर्स का कहना था कि विदेशी सरजमीन पर तापसी का देसी अवतार वाकई काबिल - ए - तारीफ है। वहीं रंगोली ने उनका मजाक बनाया है।

Rangoli Chandel Slams Taapsee Pannu for Wearing Saree like her sister Kangana Ranaut
कंगना रणौत और रंगोली चंदेल - फोटो : Instagram

रंगोली चंदेल ने पहले लिखा था, 'लेकिन कंगना की हर चीज की बुरी तरह रिसर्च करना जैसे कि आपके पास अपना कोई टैलंट ही नहीं है, जैसे कोई पीछे पड़ने वाला पागल फैन करता है, न सिर्फ उनके कोट्स, लुक्स, स्टाइल कॉपी करना और फिर दावा करना कि साड़ी लुक को कूल बना दिया, मतलब कुछ ज्यादा हो गया ना.. और फिर कहती हो मुझे सस्ती कॉपी बोला।' बाद में रंगोली ने यह पोस्ट डिलीट कर दिया और नया पोस्ट साझा किया।

विज्ञापन
Rangoli Chandel Slams Taapsee Pannu for Wearing Saree like her sister Kangana Ranaut
कंगना रणौत, रंगोली चंदेल - फोटो : सोशल मीडिया

नए पोस्ट में रंगोली लिखती हैं, 'लेकिन ये कूल नहीं लगता कि क्रीपी फैन की तरह न सिर्फ हर इंटरव्यू, लुक और स्टाइल कॉपी करो बल्कि पूरा काम करने का तरीका भी कॉपी करो। इसके बाद भी ऐसे महान लोगों के बारे में घटिया बातें बोलो, आज एक बार फिर से जब मैं ये देखती हूं तो हैरानी होती है कि लुक कॉपी किया चलो ठीक है लेकिन ये दावा करना कि साड़ी लुक को कूल बना दिया... ऐसा कहकर बच नहीं सकतीं।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed