{"_id":"60d2f9c78ebc3e2cd20480a6","slug":"nusrat-jahan-share-glamorous-video-in-amid-of-pregnancy-news-fans-are-giving-reaction","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वीडियो: प्रेग्नेंसी की खबरों के बीच पानी में अठखेलियां करती नजर आईं नुसरत जहां, यूजर्स ने पूछे ऐसे-ऐसे सवाल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
वीडियो: प्रेग्नेंसी की खबरों के बीच पानी में अठखेलियां करती नजर आईं नुसरत जहां, यूजर्स ने पूछे ऐसे-ऐसे सवाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Wed, 23 Jun 2021 02:53 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
नुसरत जहां
- फोटो : Instagram
Link Copied
पश्चिम बंगाल में टीएमसी की सांसद और अभिनेत्री नुसरत जहां सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। इन दिनों वो अपनी शादी और प्रेग्नेंसी की खबरों को लेकर जबरदस्त सुर्खियां बटोर रहीं हैं। वहीं दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर भी वो आए दिन तस्वीरें और वीडियो पोस्ट कर रहीं हैं जिस पर फैंस प्रतिक्रिया दे रहे हैं। हाल ही में नुसरत ने एक वीडियो साझा किया है जिसमें वो पानी के अंदर ग्लैमरस पोज देती नजर आ रहीं हैं। इसके साथ ही कैप्शन में नुसरत ने लिखा है- नो रिस्क, नो स्टोरी।
नुसरत के वीडियो पर यूजर्स दे रहे प्रतिक्रिया
अब नुसरत के इस वीडियो पर यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे हैं। इस वीडियो पर कुछ यूजर्स उनकी खूबसूरती की तारीफ कर रहे हैं तो कुछ यूजर्स उनकी शादी और प्रेग्नेंसी को लेकर बातें कर रहे हैं। बता दें कि कुछ समय पहले ही नुसरत जहां के प्रेग्नेंसी की खबर सामने आई है। उन्होंने अपनी एक तस्वीर साझा की थी जिसमें उनका बेबी बंप नजर आ रहा था। हालांकि कुछ दिनों पहले ही उन्होंने अपनी शादी को अमान्य बताया था जिसके बाद से उनकी प्रेग्नेंसी पर लोग सवाल उठाने लगे।
बता दें कि नुसरत जहां और निखिल जैन ने 19 जून 2019 को तुर्की के बोडरम सिटी में शादी की थी। दोनों की शादी हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाज से हुई थी। पिछले दिनों नुसरत जहां ने शादी को लेकर खुलासा किया कि भारत में उनकी शादी मान्य नहीं है। इसक साथ ही उन्होंने कहा था कि जब शादी मान्य नहीं है तो तलाक कैसा। सिर्फ यही नहीं नुसरत जहां ने शादी की सभी तस्वीरें भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से डिलीट कर दी थीं। इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर उनकी शादी टॉक ऑफ द टाउन बन गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
नुसरत जहां
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके अलावा कुछ दिनों पहले नुसरत ने एक और तस्वीर साझा की थी जिसमें वो एक गर्भ निरोधक गोली का विज्ञापन करती नजर आ रहीं थीं। इस विज्ञापन की फोटो में नुसरत जहां की मांग में सिंदूर दिख रहा था। इसके बाद से ही यूजर्स नुसरत को ट्रोल करने लगे थे कि जब उन्होंने खुद कहा है कि उनकी शादी मान्य नहीं है तो फिर सिंदूर का अपमान क्यों कर रहीं हैं।
4 of 5
निखिल जैन, नुसरत जहां
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं दूसरी तरफ शादी के अलावा बच्चे की बात सामने आने पर निखिल जैन ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने कहा कि नुसरत छह महीने से उनसे अलग रह रहीं हैं। वो पिछले साल 2020 दिसंबर से उनका घर छोड़कर माता पिता के साथ रह रहीं है। ऐसे में उन्हें नहीं पता कि ये बच्चा किसका है।
विज्ञापन
5 of 5
नुसरत जहां और निखिल जैन
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि ये पूरा मामला तब शुरू हुआ जब नुसरत जहां ने खुलासा किया कि उनकी और निखिल की शादी भारत में मान्य नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि जब शादी मान्य नहीं है तो तलाक कैसा।सोशल मीडिया पर हंगामा होने के बाद ये मामला संसद तक पहुंच गया। बदायूं की भाजपा सांसद संघमित्रा मौर्य ने लोकसभा अध्यक्ष से पश्चिमी बंगाल की बशीरहाट लोकसभा सीट से टीएमसी सांसद नुसरत जहां की लोकसभा सदस्यता रद्द करने की मांग की। लोकसभा अध्यक्ष को भेजे गए पत्र में बदायूं सांसद ने नुसरत जहां पर अमर्यादित आचरण करने का आरोप लगाया। कहा गया कि नुसरत जहां ने लोकसभा सदस्य के रूप में शपथ के दौरान अपने नाम का उच्चारण नुसरत जहां रूही जैन के रूप में किया था। लोकसभा की वेबसाइट पर नुसरत जहां के पति का नाम निखिल जैन लिखा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।