सब्सक्राइब करें

भारत में बैन कर दी गईं ये फिल्में: किसी में थे जबरदस्त बोल्ड सीन तो कोई आतंकवादी कंटेंट की वजह से नहीं हुई रिलीज

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Wed, 23 Jun 2021 02:00 PM IST
विज्ञापन
Smoking Lesbians Just Some Of The Reasons These Films Are Banned In India
भारत में बैन फिल्में - फोटो : सोशल मीडिया

भारत के थिएटर्स में रिलीज होने वाली हर फिल्म को पहले सेंसर बोर्ड के सामने से गुजरना होता है। सेंसर बोर्ड इस फिल्म को देखता है और अगर कुछ इसमें विवादित लगता है तो उसे मेकर्स से हटाने के लिए कहा जाता है। फिल्म को इसके बाद कैटेगरी सर्टिफिकेट दिया जाता है। फिर कहीं जाकर फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो पाती है। लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसी फिल्मों के बारे में बताएंगे जिनपर इतना हंगामा हुआ कि उन्हें भारत में बैन कर दिया गया।



पिंक मिरर
भारत जैसे देश में समलैंगिकता का मुद्दा हमेशा ही संवेदशील रहा है। इसी पर आधारित वर्ष 2003 में रिलीज हुई फिल्म 'पिंक मिरर' को बैन कर दिया गया। पश्चिमी देशों की तरह भी अब भारत में समलैंगिक लोग खुल कर सामने आ रहे हैं लेकिन फिल्म जब बनकर तैयार हुई तब ऐसा दौर नहीं था। इस फिल्म का निर्देशन श्रीधर रंगायन ने किया था।

Trending Videos
Smoking Lesbians Just Some Of The Reasons These Films Are Banned In India
अनफ्रीडम - फोटो : फाइल
अनफ्रीडम
इस लिस्ट में सबसे पहले नाम आता है फिल्म 'अनफ्रीडम' (Unfreedom) का। इस फिल्म का निर्माण साल 2014 में किया था। इसे इसलिए बैन कर दिया गया क्योंकि यह समलैंगिक रिश्तों पर आधारित थी। फिल्म में ज्यादा अश्लीलता होने के वजह से सेंसर बोर्ड ने इसे रिलीज करने की मंजूरी नहीं दी थी। फिल्म अनफ्रीडम का निर्देशन अमित कुमार ने किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Smoking Lesbians Just Some Of The Reasons These Films Are Banned In India
फायर - फोटो : सोशल मीडिया
फायर
दीपा मेहता के निर्देशन में बनी फिल्म 'फायर' दो महिलाओं के समलैंगिक रिश्तों पर आधारित थी। यह मध्यवर्गीय परिवार में उन दो महिलाओं की कहानी थी जो रिश्ते में देवरानी और जेठानी होती हैं और एक दूसरे के प्रति आकर्षित हो जाती हैं। कई संगठनों से इस फिल्म का विरोध किया था, जिसके चलते इस पर बैन लगा दिया गया।
Smoking Lesbians Just Some Of The Reasons These Films Are Banned In India
सिंस
सिंस
साल 2005 में आई फिल्म सिंस यशराज बैनर तले बनी थी। फिल्म की कहानी एक जवान लड़की और पादरी के प्रेम प्रसंग पर आधारित थी। इस फिल्म को लेकर ईसाई धर्म के लोगों ने आपत्ति जताई थी। इसी वजह से फिल्म पर बैन लगा दिया गया।
 
विज्ञापन
Smoking Lesbians Just Some Of The Reasons These Films Are Banned In India
वाटर  - फोटो : फाइल
वाटर

दीपा मेहता की फिल्म 'वाटर' में विधवा महिलाओं के जीवन से जुड़ी स्याह दुनिया को दिखाया गया है। इस फिल्म को अकादमी अवॉर्ड 2007 के लिए नॉमिनेट भी किया गया। लेकिन विवादों में आने कारण इसे बैन कर दिया गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed