सब्सक्राइब करें

विचार: कंगना रणौत ने की 'इंडिया' का नाम बदलकर 'भारत' करने की मांग, बोलीं- ये नाम गुलामी का प्रतीक है

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Wed, 23 Jun 2021 12:48 PM IST
विज्ञापन
Kangana Ranaut want India Name to change as Bharat This Is the reason
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री 'पंगा गर्ल' यानि कंगना रणौत फिल्में तो करती ही हैं साथ- साथ सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती हैं। वो अक्सर किसी ना किसी सामाजिक-राजनीतिक और फिल्मी मुद्दे पर अपने विचार रखती हैं जिसकी चर्चा होने लगती है और कई बार उनके विचार विवाद में बदल जाते हैं। हाल ही में कंगना रणौत ने देश का नाम बदलने की बात कह दी है। कंगना ने इच्छा जताई है कि इंडिया का नाम बदलकर भारत कर देना चाहिए। इंडिया नाम ब्रिटिश लोगों ने रखा था और ये गुलामी की पहचान है।



'इंडिया' नहीं 'भारत' हो देश का नाम

कंगना रणौत ने इंस्टाग्राम पर दो स्टोरी पोस्ट की है जिसमें उन्होंने भारत और इंडिया के बीच का फर्क बताया है। भारत की परिभाषा बताते हुए कंगना ने लिखा कि, 'ये एक संस्कृत शब्द है। भ से भाव, र से राग और त से ताल का अर्थ निकलता है। इसके साथ ही उन्होंने इंडिया को लेकर भी अपने विचार रखे। उन्होंने लिखा, 'भारत तभी आगे बढ़ सकता है जब वो अपनी प्राचीन सभ्यता और संस्कृति में विश्वास कर उसी के रास्ते पर आगे बढ़ेगा। इसके साथ ही कंगना ने सभी से गीता, वेदों और योग से जुड़ने की अपील की।

Trending Videos
Kangana Ranaut want India Name to change as Bharat This Is the reason
कंगना रणौत - फोटो : Insatagram- @kanganaranaut

कंगना रणौत का कहना है कि, 'ब्रिटिश लोगों ने इंडिया नाम रखा था जब हम उनके गुलाम थे। ये नाम भी उसी गुलामी का प्रतीक है।हर नाम का मतलब होता है और ब्रिटिश ये बात जानते थे इसलिए उन्होंने ना सिर्फ जगह के नाम ही दिए बल्कि लोगों और ऐतिहासिक इमारतों को भी नाम दे दिया। ऐसे में इस नाम को बदल देना चाहिए और इसे सिर्फ भारत ही रहने देना चाहिए। अब वक्त आ गया है कि हम उसी सम्मान को वापस पाएं।  जब हम अपनी सभ्यता और संस्कृति से जुड़ेंगे तभी भारत का भी विकास होगा'।



 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kangana Ranaut want India Name to change as Bharat This Is the reason
कंगना रणौत - फोटो : Twitter

बता दें कि योग दिवस के मौके पर भी कंगना रणौत ने इंस्टाग्राम पर इसकी खासियत बताई थी साथ ही कहा था कि योग से ही उनके माता पिता को बहुत आराम मिला। उन्होंने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें साझा कीं थी जिसमें उनके माता पिता योग करते नजर आ रहे थे। इन पोस्ट में उन्होंने लिखा था, 'हर कोई जानता है कि मैंने कब और कैसे योग करना शुरू किया लेकिन कोई नहीं जानता होगा कि मैंने अपने पूरे परिवार को कैसे इसकी आदत डलवाई। अब मेरा पूरा परिवार योग नामक इस वरदान और आशीर्वाद का नियमित रूप से पालन करता है।'

Kangana Ranaut want India Name to change as Bharat This Is the reason
कंगना रणौत - फोटो : Twitter

कंगना ने आगे लिखा, 'कुछ ने विरोध किया, कुछ ने समय लिया, कुछ साल पहले मेरी मां के शरीर में डायबिटीज, थायरॉयड और हाई कोलेस्ट्रॉल जैसी समस्याएं घर कर गई थीं। डॉक्टर ने कहा कि हमें इससे निजात पाने के लिए एक ओपन हार्ट सर्जरी करनी होगी। उस दिन मैं टूट गई थी। मैं अपनी मां के पास रोती हए गई और कहा मुझे आपके जीवन के दो महीने दे दीजिए। मैं ये सर्जरी नहीं होने दे सकती। मेरी मां ने मुझ पर भरोसा किया और योग से खुद को ठीक कर लिया। आज मेरे परिवार में सभी स्वस्थ हैं'।

 

विज्ञापन
Kangana Ranaut want India Name to change as Bharat This Is the reason
कंगना रणौत - फोटो : Insatagram- @kanganaranaut

वर्क फ्रंट की बात करें तो कंगना की फिल्म 'थलाइवी' रिलीज के लिए तैयार है। ये अप्रैल के महीने में ही रिलीज होने वाली थी, लेकिन कोरोना के कारण लगे लॉकडाउन के चलते फिल्म थिएटर में रिलीज नहीं हो पाई। इस फिल्म में कंगना तमिलनाडु की पूर्व सीएम दिवंगत जयललिता के किरदार में नजर आएंगी। इस फिल्म के अलावा वो 'तेजस' और 'धाकड़' में भी नजर आने वाली हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed