{"_id":"60d2978f8ebc3ecc0605bdd2","slug":"padma-khanna-who-performs-kaikeyi-in-ramayana-now-lives-in-america-here-all-you-need-to-know","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"थ्रोबैक: बिग बी संग रोमांस कर चुकी हैं पद्मा खन्ना, 'रामायण' में 'कैकेयी' बनने से किया था मना","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
थ्रोबैक: बिग बी संग रोमांस कर चुकी हैं पद्मा खन्ना, 'रामायण' में 'कैकेयी' बनने से किया था मना
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: स्वाति सिंह
Updated Wed, 23 Jun 2021 12:44 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
पद्मा खन्ना
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
रामानंद सागर के 'रामायण' का हर किरदार आज भी यादगार है। ऐसा ही एक किरदार है रानी कैकेयी का। अभिनेत्री पद्मा खन्ना ने अपने अभिनय से इस कदर जान फूंक दी थी कि लोग असल जिंदगी में उनसे नफरत करने लगे थे। एक कलाकार की खासियत ही यही होती है कि वो अपने रोल से पहचाना जाए। हालांकि अब पद्मा खन्ना चकाचौंध की दुनिया से दूर हैं। पद्मा खन्ना ने अपने करियर की शुरुआत वैसे तो भोजपुरी फिल्मों से की। साल 1961 में फिल्म 'भईया' से उन्होंने मुख्य अभिनेत्री के तौर पर डेब्यू किया। साल 1970 में पद्मा खन्ना को फिल्म 'जॉनी मेरा नाम' में बड़ा ब्रेक मिला।
पद्मा खन्ना को आज भी अमिताभ बच्चन के साथ 'सौदागर' फिल्म के लिए याद किया जाता है। इस फिल्म का गाना 'सजना है मुझे' काफी मशहूर हुआ था। इसके बाद उन्होंने अलग-अलग भाषाओं की करीब 400 फिल्मों में काम किया, लेकिन ज्यादातर फिल्मों में उन्हें डांसर के ही रोल मिले। फिर चाहे फिल्म 'लोफर' हो, ' जान-ए-बहार' हो या फिर 'पाकीजा'। 'आज की राधा' और 'टैक्सी चोर' जैसी कुछ ऐसी फिल्में रहीं जिनमें पद्मा ने अपनी एक्टिंग से इंप्रेस किया। फिल्म 'पाकीजा' में पद्मा खन्ना ने मीना कुमारी के बॉडी डबल का रोल किया था।
Trending Videos
2 of 5
पद्मा खन्ना
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल जब मीना कुमारी के पति कमाल अमरोही फिल्म 'पाकीजा' बना रहे थे तो उस दौरान मीना कुमारी बीमार पड़ गईं और शूटिंग के लिए नहीं आ पाईं। ऐसे में पद्मा को ही मीना कुमारी के बॉडी डबल के तौर पर इस्तेमाल किया गया था। फिल्म के गाने 'इन्हीं लोगों ने' और 'ठाढ़े रहियो' में कैमरे का एंगल बदलकर पद्मा को ही मीना कुमारी की तरह दिखाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
पद्मा खन्ना
- फोटो : सोशल मीडिया
पद्मा खन्ना ने 80 के दशक में फिल्म निर्देशक जगदीश एल सिडाना से शादी कर ली। सिडाना से पद्मा खन्ना की मुलाकात फिल्म 'सौदागर' के सेट पर हुई थी। उस फिल्म में सिडाना असिस्टेंट डायरेक्टर थे। कुछ सालों बाद पद्मा खन्ना और सिडाना ने शादी कर ली। सिडाना ने कई फिल्में डायरेक्ट कीं, कई फिल्में प्रोड्यूस कीं और उनमें पद्मा खन्ना ने एक्टिंग की। शादी के बाद पद्मा खन्ना ने फिल्मों को अलविदा कह दिया।
4 of 5
पद्मा खन्ना
- फोटो : सोशल मीडिया
शादी के बाद पद्मा खन्ना अमेरिका चली गईं। वहां उन्होंने इंडियानिका डांस एकेडमी खोली जिसमें वह बच्चों से लेकर बड़ों को क्लासिकल डांस सिखाती हैं। पद्मा ने यह डांस एकेडमी अपने पति के साथ मिलकर खोली लेकिन कुछ साल पहले पद्मा खन्ना के पति की मौत हो गई और डांस एकेडमी व घर की सारी जिम्मेदारी पद्मा खन्ना के ऊपर आ गई।
विज्ञापन
5 of 5
पद्मा खन्ना
- फोटो : सोशल मीडिया
कहा जाता है कि पद्मा खन्ना ने रामानंद सागर की 'रामायण' में 'कैकेयी' का किरदार निभाने से इनकार कर दिया था। उनका मानना था कि कैकेयी का चरित्र काफी नकारात्मक था। लेकिन रामानंद सागर ने उनसे कुछ कहा तो पद्मा कभी मना नहीं कर सकीं। रामानंद सागर ने कहा था, 'लोग रामायण में किसी को भी भूल सकते हैं लेकिन कैकेयी को कभी नहीं भूल सकते।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।