सब्सक्राइब करें

फोटोज: मीनाक्षी शेषाद्रि की नई तस्वीर आई सामने, शादी के बाद 'दामिनी' ने छोड़ दी थी इंडस्ट्री, अब वापसी की तैयारी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Wed, 23 Jun 2021 11:19 AM IST
विज्ञापन
meenakshi seshadri latest Picture Goes Viral Now She looks totally different see pictures
मीनाक्षी शेषाद्रि - फोटो : Social Media

1983 में बॉलीवुड फिल्म 'पेंटर बाबू' से फिल्म जगत में कदम रखने वाली बहु-प्रतिभाशाली अभिनेत्री मीनाक्षी शेषाद्रि बहुत ही अलग दिखने लगीं हैं। अपने 15 साल के सफल करियर के बाद मीनाक्षी ने फिल्मों को तब अलविदा कहा जब वो अपने करियर की ऊचाइयों पर थीं। लेकिन साल 1995 में शादी के बंधन में बंध गई और भारत को छोड़ यूएस में बस गईं। 


 

अब मीनाक्षी को पहचान पाना है मुश्किल

वक्त के साथ इंसान की जिंदगी और उसका चेहरा भी बदलता है। फिल्मी परदे से दूर रहीं मीनाक्षी की कई सालों के बाद तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं। इन तस्वीरों में मीनाक्षी शेषाद्रि बिलकुल ही अलग लग रहीं थी। हालांकि मीनाक्षी आज भी बहुत खूबसूरत हैं। कुछ महीनों पहले इस अभिनेत्री की कुछ तस्वीरें सामने आईं थीं, जिसमें उन्होंने ब्लैक एंड सफेद रंग की ड्रेस पहनी हैं। इसी के साथ मीनाक्षी ने अपने पुराने और नए लुक की तस्वीर शेयर की थी। हाल ही में उनकी लाल रंग की ड्रेस पहने एक और तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

 

Trending Videos
meenakshi seshadri latest Picture Goes Viral Now She looks totally different see pictures
मीनाक्षी शेषाद्रि - फोटो : Social Media

सोशल मीडिया पर हुई तस्वीर वायरल 

मीनाक्षी शेषाद्रि की ये तस्वीर प्रशंसकों को काफी पसंद आ रही है और वो काफी खूबसूरत भी लग रही हैं। तस्वीर में उन्होंने लाल रंग की ड्रेस पहनी है। इस अभिनेत्री को इस लुक के एक झलक में पहचानना काफी मुश्किल है लेकिन 57 साल की उम्र में भी मीनाक्षी ने खुद को पूरी तरह से फिट रखा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
meenakshi seshadri latest Picture Goes Viral Now She looks totally different see pictures
मीनाक्षी शेषाद्रि - फोटो : Social Media

फिल्मों में वापसी करना चाहती हैं मीनाक्षी

लंबे समय से परदे से दूर मीनाक्षी शेषाद्रि अब एक बार फिर से फिल्मी परदे पर वापसी करना चाहती हैं। एक बातचीत के दौरान अभिनेत्री ने अपनी जिंदगी और बॉलीवुड में वापसी करने के बारे में खुलकर बातचीत की। मीनाक्षी ने इस बातचीत में बताया कि अब उनके दोनों बच्चे बड़े हो गए हैं, इसलिए वह अब फिर से फिल्मों में वापस लौटना चाहती हैं। अपने पति और दो बच्चों के साथ ये अभिनेत्री यूएस में रहती हैं। मीनाक्षी की बेटी नौकरी करती है और बेटा कॉलेज जाता है। ऐसे में इस अभिनेत्री का मानना है कि उनके पास अब कोई बड़ी जिम्मेदारी नहीं है और अब वो फिल्मी परदे पर लौट सकती हैं।

meenakshi seshadri latest Picture Goes Viral Now She looks totally different see pictures
मीनाक्षी शेषाद्रि - फोटो : Social Media

15 साल के करियर के बाद फिल्मी परदे से गायब हो गईं थीं मीनाक्षी

'पेंटर बाबू' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाली मीनाक्षी ने 1997 में आखिरी बार फिल्म 'दो राहें' में काम किया था। मीनाक्षी अपने जमाने की बहु-प्रतिभाशली अभिनेत्री तो थी ही, लेकिन साथ ही बहुत खूबसूरत भी थीं। उनकी एक झलक में लोग उनके दीवाने बन जाते थे। निर्देशकों की लिस्ट में भी मीनाक्षी सबसे ऊपर रही हैं। लेकिन 1995 में अपनी शादी के बाद मीनाक्षी 1 या 2 फिल्मों में ही नजर आईं और उन्होंने फिल्म जगत से दूरी बना ली।

विज्ञापन
meenakshi seshadri latest Picture Goes Viral Now She looks totally different see pictures
मीनाक्षी शेषाद्रि - फोटो : Social Media

मीनाक्षी ने कई सुपरहिट फिल्में दी

मीनाक्षी का फिल्मी करियर बहुत ही सफल रहा है और उन्होंने हीरो, घायल, घातक, दामिनी, शहंशाह, मेरी जंग, स्वाति, डकैत, गंगा जमुना सरस्वती, नाचे नागिन गली गली, घर हो तो ऐसा, क्षत्रिय जैसी कई सफल फिल्में दीं। उन्होंने अमिताभ बच्चन से लेकर सनी देओल, विनोद खन्ना, गोविंदा, ऋषि कपूर जैसे कई सितारों के साथ काम किया। बॉलीवुड में इन बड़े सितारों के बीच भी मीनाक्षी की अभिनय कला उभर कर सामने आई और दर्शकों का उन्हें बहुत प्यार मिला। अब प्रशंसकों को एक बार फिर से इस अभिनेत्री के परदे पर लौटने का इंतजार रहेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed