{"_id":"60d2bce28ebc3e356749622c","slug":"when-asha-bhosle-daughter-varsha-commited-suicide-by-shooting-herself-with-a-licenced-gun","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नौ साल पहले आशा भोसले की बेटी ने गोली मारकर कर ली थी खुदकुशी, पहले भी की थी जान देने की कोशिश","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
नौ साल पहले आशा भोसले की बेटी ने गोली मारकर कर ली थी खुदकुशी, पहले भी की थी जान देने की कोशिश
मशहूर प्ले बैक सिंगर आशा भोसले की उपलब्धियों से तो आप बखूबी वाकिफ होंगे। वे 1000 से ज्यादा फिल्मों में 20 भाषाओं में 12000 से भी ज्यादा गीत गा चुकीं हैं। उन्होंने 10 साल की उम्र से ही गाना शुरू कर दिया था। आशा भोसले पहली ऐसी भारतीय सिंगर हैं जिन्हें ग्रैमी अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया गया था। साल 1997 में आशा को पहली बार नॉमिनेट किया गया। साल 2005 में एक बार फिर आशा ताई को ग्रैमी में नॉमिनेशन मिला।
साल 2012 में मिला सबसे बड़ा दर्द
आशा ताई की प्रोफेशनल लाइफ में जितने उतार चढ़ाव आए, निजी जिंदगी भी कुछ ऐसी ही रही। उनकी जिंदगी का सबसे दर्दनाक पल तब आया जब उनकी बेटी वर्षा ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। ये घटना साल 2012 की है। हर कोई इस खबर को सुनकर हैरान रह गया था। उन्होंने ऐसा क्यों किया किसी को खबर नहीं थी।
2 of 5
आशा भोसले अपनी बेटी वर्षा के साथ
- फोटो : सोशल मीडिया
घटना के वक्त घर पर आशा भोसले घर पर नहीं थीं। आशा सिंगापुर में एक अवॉर्ड फंक्शन में हिस्सा लेने गई थीं। हिंदी और मराठी फिल्मों में गाने के साथ-साथ अखबारों के लिए लिखने वाली वर्षा, मां आशा के साथ भी कई कॉंन्सर्ट में हिस्सा लेती थीं। लेकिन वे काफी समय से डिप्रेशन में थीं।
3 of 5
आशा भोसले अपनी बेटी वर्षा के साथ
- फोटो : ट्विटर
वर्षा ने जिस पिस्टल से खुद को गोली मारी थी वो उनके भाई की थी। शव के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ था लेकिन बताया गया कि वर्षा डिप्रेशन की शिकार थीं, और इससे पहले भी उन्होंने जान देने की कोशिश की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
आशा भोसले
- फोटो : सोशल मीडिया
वर्षा ने सितंबर, 2008 में भी आत्महत्या की कोशिश की थी। तब उन्हें जसलोक अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। उस समय यह बात सामने आई थी कि वर्षा मोटापे की समस्या से जूझ रही हैं और इसके चलते उन्हें डिप्रेशन समेत कई तरह की बीमारियां हैं।
विज्ञापन
5 of 5
asha bhosle and ganpatrao bhosle
- फोटो : social media
आशा भोसले के तीन बच्चों में वर्षा दूसरे नंबर की थीं और वो मुंबई में मंगेशकर परिवार के साथ ही रहती थीं। वर्षा ने स्पोर्ट्स राइटर हेमंत केंकरे से शादी की थी, लेकिन 1998 में उनका तलाक हो गया। इसके बाद वर्षा मुंबई में अपनी मां के साथ ही रहने लगीं थीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।