कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और करीबन हर मुद्दे पर अपनी राय रखती हैं। लेकिन इस बार रंगोली ने ट्विटर पर अपना दर्द बयां किया है और एसिड अटैक के बारे में बताया है। रंगोली ने इस बारे में जानकारी देने के लिए 2 अक्टूबर को एक के बाद एक कई ट्वीट्स किए।
रंगोली ने ट्विटर पर उड़ेला एसिड अटैक का दर्द, कहा- 'कंगना को भी बहुत पीटा, काश मैं मर जाती'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल एक अक्टूबर को रंगोली चंदेल ने ट्विटर पर एक थ्रोबैक फोटो शेयर किया था। इस फोटो में रंगोली के साथ बहन कंगना और उनकी मां नजर आ रही हैं। ये फोटो साल 1998 का है। इस फोटो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कई यूजर्स ने कमेंट सेक्शन में उनसे कॉलेज के दिनों का फोटो शेयर करने को कहा। जिसके बाद रंगोली ने न सिर्फ अपने कॉलेज का फोटो शेयर किया बल्कि साथ ही साथ उनके साथ हुई एसिड अटैक की घटना को भी बताया।
Look what I found a picture of Chotu and me with mom😁can anyone spot the calendar behind with year written on it ?😁🥰🥰 pic.twitter.com/SZEs3y1pWg OMG !! Such an overwhelming response to our childhood pics, lot of friends asking for my pics from college, ha ha we were science students, we had no time for all this, still found one from annual day 😁 pic.twitter.com/baO8WTWYDu
रंगोली ने जो कॉलेज के वक्त की फोटो शेयर की थी। उसके बाद एक ट्वीट किया और उसमें लिखा- 'इस तस्वीर के खींचे जाने के कुछ समय बाद ही जिस लड़के का प्रपोजल मैंने ठुकराया था, उसने मेरे चेहरे पर एक लीटर तेजाब फेंका। एसिड अटैक के बाद मुझे करीब 54 सर्जरीज से गुजरना पड़ा। सिर्फ यही नहीं मेरी छोटी बहन को इतना मारा गया कि वह मरने की कगार तक पहुंच गई थी, आखिर क्यों ?
Shortly after this image was clicked, the guy whose proposal I refused threw one litre acid on my face, I had to go through 54 surgeries strangely and simultaneously my little sister was physically assaulted and almost beaten to death for what ?....(contd)
इसके आगे कंगना ने लिखा- 'क्योंकि हमारे पेरेंट्स ने सुंदर, होशियार और आत्मविश्वास वाली बेटियों को जन्म दिया था। बेटियों के लिए इस दुनिया में कोई दया नहीं है। यह समय है हर तरह की सामाजिक बुराई से लड़ने का। ताकि ये हमारे बच्चों के लिए सुरक्षित हो।'
(Contd)... Cause our parents gave birth to beautiful, intelligent and confident daughters, world is not kind to girl child ,time to fight all kind of social evil ... so it’s safer for our children 🙏
अपनी बात आगे रखते हुए रंगोली ने ट्वीट में लिखा- 'मुझे नहीं पता क्या कहूं, लेकिन मैंने जीने की उम्मीद छोड़ दी थी। मेरे पति तब केवल एक दोस्त थे। उन्होंने मेरे घाव धोए और सालों तक ऑपरेशन थिएटर्स के बाहर मेरा इंतजार किया। मेरी जिंदगी के लिए सबसे बड़े मददगार मेरी बहन और माता-पिता हैं जो इन्होंने किया उसका क्रेडिट मैं नहीं ले सकती।'
I don’t know wat to say honestly I had given up on my life, my now husband bt back den jst a normal friend washd my wounds &waited outside operation theatres fr years vry supportive sister & parents collectively breathed life in to me.. can’t take credit fr wat my life is today🙏 https://t.co/0wolqqLy6L

कमेंट
कमेंट X