बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी सिनेमा तक के सितारें कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए आगे आ रहे हैं और लगातार अपने फैंस से वैक्सीन लगवाने का आग्रह भी कर रहे हैं। लेकिन इस बीच भोजपुरी इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री रानी चटर्जी ने कोरोना महामारी से गंभीर हो रही स्थिति पर अपनी राय रखी है। इसके साथ ही उन्होंने वैक्सीन के लिए स्लॉट ना मिलने पर भी नाराजगी जाहिर की। रानी चटर्जी अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती है और अक्सर वो सामाजिक मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखती है। अब रानी चटर्जी ने कोरोना महामारी और वैक्सीन को लेकर हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में बात की है। एक्ट्रेस रानी चटर्जी ने कहा कि, 'जब से कोरोना महामारी की दूसरी लहर आई है, तभी से पूरे देश में कोहराम मच गया है। इस बार हम ऐसे-ऐसे लोगों को दुनिया छोड़कर जाते देख रहे हैं कि खुद को डर लगना शुरू हो गया है और देश में भी डर का माहौल बना हुआ है।'
कोविड-19: कोरोना महामारी से बिगड़ती स्थिति पर रानी चटर्जी ने उठाए सवाल, पूछा- इस हालत के लिए कौन जिम्मेदार है?
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीपाली श्रीवास्तव
Updated Fri, 14 May 2021 04:02 PM IST
विज्ञापन
