फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rani Mukerji: पहली फिल्म की रिलीज के दौरान रानी मुखर्जी के साथ हुआ था कुछ ऐसा, आज तक नहीं भुला पाईं अभिनेत्री

Thu, 19 Oct 2023 01:31 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Thu, 19 Oct 2023 01:31 PM IST
सार

रानी मुखर्जी ने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1997 की फिल्म 'राजा की आएगी बारात' से की थी। इस फिल्म में उनके शानदार अभिनय को खूब सराहा गया था।

विज्ञापन
Rani Mukerji Complete 27 Years In industry 1st film Raja Ki Aayegi Baraat released day of her Father Surgery
रानी मुखर्जी - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा रानी मुखर्जी ने आज इंडस्ट्री में अपना 27 साल का सफर पूरा कर लिया है। इन 27 सालों में अभिनेत्री ने अपनी बेहतरीन अदाकारी से दर्शकों के दिल में जगह बनाई है। रानी ने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1997 की फिल्म 'राजा की आएगी बारात' से की थी। इस फिल्म में उनके शानदार अभिनय को खूब सराहा गया था। आज हम आपको रानी की पहली फिल्म से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा बताने जा रहे हैं, जो शायद आपने पहले कभी नहीं सुना होगा।
Rani Mukerji Complete 27 Years In industry 1st film Raja Ki Aayegi Baraat released day of her Father Surgery
रानी मुखर्जी - फोटो : social media
रानी मुखर्जी ने फिल्म 'राजा की आएगी बारा' से बॉलीवुड में कदम रखा था, लेकिन इस फिल्म की रिलीज के दौरान कुछ ऐसा हुआ था, जिसे वह आज तक नहीं भूल पाई हैं। अभिनेत्री ने एक इंटरव्य के दौरान खुद इस बात का जिक्र किया था। रानी ने कहा था, 'राजा की आएगी बारात' मेरी सबसे फेवरेट फिल्म है, लेकिन यह फिल्म जब रिलीज होने थी उस दिन मेरे स्वर्गीय पिताजी राम मुखर्जी की बाईपास सर्जरी होनी थी. क्योंकि वो उस वक्त हार्ट अटैक की वजह से अस्पताल में भर्ती थे।    
Rani Mukerji Complete 27 Years In industry 1st film Raja Ki Aayegi Baraat released day of her Father Surgery
रानी मुखर्जी - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री ने आगे बताया, 'उन्हें पता था कि मेरी फिल्म उसी दिन रिलीज होने वाली है। इसलिए वह अपनी सर्जरी नहीं करवाना चाहते थे। फिर मेरे काफी देर मनाने के बाद वह सर्जरी के लिए मान गए, लेकिन जैसे ही उनकी सर्जरी हुई तो वह करीब 2 से 3 दिनों तक आईसीयू में बेहोश रहे।' उन्होंने बताया, 'जब मेरे पिता जी को होश आया तो उन्होंने सबसे पहले फिल्म के बारे में पूछा और फिर फिल्म देखी। फिल्म में मेरा काम देखकर उनकी आंखों में आंसू आ गए थे।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Rani Mukerji Complete 27 Years In industry 1st film Raja Ki Aayegi Baraat released day of her Father Surgery
रानी मुखर्जी - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि वर्ष 1997 में रिलीज हुई फिल्म 'राजा की आएगी बारात' के लिए रानी को खूब तारीफ मिली थी। फिल्म में उनके निभाए गए किरदार को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। अपनी पहली ही फिल्म से उन्होंने इंडस्ट्री में अपनी शानदार एक्टिंग के झंडे गाढ़ दिए थे। फिल्म में उनके किरदार को खूब सराहा गया था।
विज्ञापन
Rani Mukerji Complete 27 Years In industry 1st film Raja Ki Aayegi Baraat released day of her Father Surgery
रानी मुखर्जी - फोटो : सोशल मीडिया
रानी मुखर्जी ने हिंदी सिनेमा को एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं। जिसमें ‘कुछ कुछ होता है’, ‘गुलाम’, 'कभी अलविदा ना कहना', ‘हद कर दी आपने’ और 'मुझसे दोस्ती करोगे' जैसी शानदार फिल्में शामिल हैं। कई शानदार फिल्मों के बाद उन्होंने अभिनय से ब्रेक लेकर फिल्ममेकर आदित्य चोपड़ा संग शादी रचाई थी, जिसके बाद वर्ष 2018 में फिल्म 'हिचकी' से रानी ने बॉलीवुड में अपना कमबैक किया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed