{"_id":"5cecedcabdec220754347e37","slug":"rani-mukerji-mardaani-2-rajasthan-shooting-over-now-preparing-for-bunty-aur-babli-sequel","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'मर्दानी 2' के बाद इस फिल्म में नजर आएंगी रानी मुखर्जी, 14 साल पहले अभिषेक के साथ बनी थीं 'ठग'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'मर्दानी 2' के बाद इस फिल्म में नजर आएंगी रानी मुखर्जी, 14 साल पहले अभिषेक के साथ बनी थीं 'ठग'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
राजस्थान की तपती गर्मी में महीने भर शूटिंग करने के बाद रानी मुखर्जी मुंबई लौट आई हैं। अपनी चर्चित फिल्म मर्दानी के सीक्वेल के लिए रानी ने वहां करीब एक महीने 40 डिग्री से भी ऊपर के तापमान में शूटिंग की। फिल्म का बाकी हिस्सा अब मुंबई में शूट किया जाएगा। चर्चा ये भी है कि इस फिल्म की शूटिंग खत्म करने के बाद रानी मुखर्जी अपनी एक और चर्चित फिल्म 'बंटी और बबली' की सीक्वेल पर काम शुरू करेंगी।
2 of 4
मर्दानी
- फोटो : file photo
फिल्म 'मर्दानी 2' की शूटिंग ठीक ठाक पूरी हो जाने पर के बाद रानी मुखर्जी ने क्रू के सभी सदस्यों का धन्यवाद किया और उनके साथ ग्रुप पिक्चर भी खिंचवाई। इस दौरान रानी शूटिंग में शामिल लोगों से काफी देर तक बातें करती रहीं और उनसे फिल्म के बारे में फीडबैक भी लिया। राजस्थान शिड्यूल पूरा होने के बाद हुए मेल मिलाप कार्यक्रम में मौजूद यशराज फिल्म्स के एक सूत्र ने बताया कि रानी सेट पर वैसे ही बहुत जिंदादिल रहती हैं और वह अक्सर अपने जोक्स से लोगों को हंसाती रहती है।
3 of 4
Mardaani 2
- फोटो : file photo
फिल्म की शूटिंग खत्म होने के बाद उन्होंने एक-एक करके सबसे बातचीत की और मेलजोल बढ़ाया। अब फिल्म का आखिरी शिड्यूल मुंबई में शूट किया जाएगा। रानी मुखर्जी के मुंबई पहुंचते ही चर्चा उनके अगले प्रोजेक्ट की भी शुरू हो गई है। खबरों के मुताबिक 'मर्दानी 2' की शूटिंग पूरी होने के बाद रानी का मन अपनी एक और चर्चित फिल्म 'बंटी और बबली' की सीक्वेल करने का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
Bunty aur Babli
इस बारे में यशराज प्रोडक्शंस में काफी दिनों से तैयारियां भी चल रही हैं और स्क्रिप्ट के लिए भी एक टीम को काम पर लगाया जा चुका है। 'बंटी और बबली' में रानी ने अभिषेक बच्चन और अमिताभ बच्चन के साथ काम किया था। इस फिल्म में ऐश्वर्या राय पर 'कजरारे कजरारे' जैसा सुपरहिट आइटम नंबर फिल्माया गया। इस बारे में यशराज फिल्म्स से संपर्क करने पर कंपनी की आधिकारिक प्रवक्ता ने 'बंटी और बबली' की सीक्वेल की तैयारियों की बाबत पूछे जाने पर इससे इनकार नहीं किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।