फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रणवीर सिंह-अजय देवगन के बाद अब सलमान खान के साथ काम करेंगे रोहित शेट्टी ? जानें एक्टर का जवाब

Tue, 28 May 2019 12:57 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Tue, 28 May 2019 12:57 PM IST
विज्ञापन
Salman Khan Revealed presenty he has no plan to work with Rohit Shetty
रोहित शेट्टी, रणवीर सिंह, अजय देवगन और सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम (beingsalmankhan & itsrohitshetty)
बॉलीवुड के दबंग खान इस वक्त अपकमिंग फिल्म 'भारत' के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। भारत के बाद सलमान खान की 'दबंग 3', 'टाइगर.. 3' और संजय लीला भंसाली के साथ 'इंशाअल्लाह' आनी हैं। वहीं उनके कुछ टीवी प्रोजेक्ट्स भी साथ में जारी हैं। ऐसे में सुनने को मिल रहा है कि सलमान खान रोहित शेट्टी के साथ काम कर सकते हैं। हालांकि इस बारे में खुद सलमान ने ही बात करते हुए पूरा मामला साफ कर दिया है।
Salman Khan Revealed presenty he has no plan to work with Rohit Shetty
salman khan - फोटो : social media
मीडिया से बातचीत करते हुए सलमान खान से सवाल पूछा गया कि क्या वो रोहित शेट्टी के साथ फिल्म में काम कर रहे हैं ? इस पर सलमान ने रिपोर्टर से ही वापस सवाल पूछ लिया और कहा- 'तुम्हें क्या लगता है कि ये सच है या अफवाह ?'
Salman Khan Revealed presenty he has no plan to work with Rohit Shetty
salman khan - फोटो : social media
हालांकि रिपोर्टर के साथ हंसी मजाक करने के बाद खुद सलमान ने सवाल का जवाब देते हुए कहा- 'मेरे और रोहित शेट्टी में काम को लेकर बात हुई है। हालांकि अभी तक कुछ भी फाइनल नहीं हुआ है। लेकिन अगर कुछ कंफर्म होता है तो जरूर आप सभी को बताया जाएगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan Revealed presenty he has no plan to work with Rohit Shetty
Salman Khan - फोटो : social media
बता दें कि सलमान खान फिलहाल में  काफी व्यस्त चल रहे हैं। कटरीना कैफ के साथ भारत के बाद आलिया भट्ट के साथ वो संजय लीला भंसाली की इंशाअल्लाह में नजर आएंगे। वहीं इसके बाद दबंग और टाइगर सीरीज का तीसरा पार्ट भी अगले साल तक आने की उम्मीद है। दबंग 3 की शूटिंग भी जारी है। गौरतलब है कि सलमान खान की भारत 5 जून को रिलीज होगी।
विज्ञापन
Salman Khan Revealed presenty he has no plan to work with Rohit Shetty
rohit shetty
रणवीर सिंह, शाहरुख खान और अजय देवगन के साथ सुपरहिट फिल्में देने वाले रोहित शेट्टी अब अक्षय कुमार के साथ सूर्यवंशी की तैयारी में लगे हैं। बता दें कि हाल ही में रणवीर सिंह के साथ रोहित शेट्टी की आखिरी फिल्म सिंबा आई थी। जो सुपरहिट साबित हुई थी।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed