सिनेमाजगत में वीरू देवगन (Veeru Devgan) का योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। वीरू देवगन की बतौर एक्शन डायरेक्टर पहली फिल्म 'रोटी कपड़ा और मकान' (Roti Kapada Aur Makaan) थी। वीरू देवगन के निधन से पूरे बॉलीवुड में शोक की लहर है तो वहीं देवगन परिवार भी मुश्किल वक्त से गुजर रहा है। वीरू देवगन के अंतिम दर्शन करने बॉलीवुड सेलिब्रिटीज पहुंचे तो वहीं अजय देवगन ने पिता की अर्थी को कंधा दिया। पिता के निधन से अजय देवगन कितने टूट गए हैं इस बात का अंदाजा आप उनके इस इंटरव्यू से लगा सकते हैं। इस इंटरव्यू के दौरान अजय देवगन ने कहा था कि उनके पिता उनके लिए 'सिंघम' हैं।
वीरू देवगन के निधन के बाद अजय देवगन का पुराना इंटरव्यू वायरल, पिता को मानते थे असली 'सिंघम'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले दिनों अजय देवगन (Ajay Devgn) ने एक मीडिया इंटरव्यू में कहा था- 'जिंदगी में मेरे लिए पिता ही सिंघम हैं। वह अपने दौर में जेब में सिर्फ चार रुपये लेकर मुंबई आए थे। वह कुछ बनना चाहते थे और उन्हें जबरदस्त संघर्ष किया। उन्होंने टैक्सियां धोई और उनमें ही रहे। कई बार हुआ कि उन्हें आठ दिन तक खाना नसीब नहीं हुआ। फिल्मकार रवि खन्ना ने उन्हें एक्शन डायरेक्टर के रूप में पहला मौका दिया। इसके बाद पिता ने पीछे मुड़ कर नहीं देखा और देश के बेहतरीन ऐक्शन डायरेक्टरों में शुमार हो गए।'
बहुत ही कम लोग इस बात को जानते होंगे कि बॉलीवुड में आज के लोकप्रिय निर्देशक रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) ने 'फूल और कांटे' में वीरू के सहायक के रूप में करियर शुरू किया था। 'फूल और कांटे' अजय देवगन की पहली फिल्म थी। युवावस्था में वीरू ने कई फिल्मों में सुपरस्टार धर्मेंद्र के लिए एक्शन सीन मे बॉडी डबल का भी काम किया था। वीरू ने बतौर निर्देशक 1991 में अजय देवगन, अमिताभ बच्चन, मनीषा कोईराला को लेकर फिल्म 'हिंदुस्तान की कसम' बनाई थी। वीरू अभिनेता भी थे और उन्होंने 'क्रांति', 'सौरभ' और 'सिंहासन' में अभिनय भी किया था।
1980 और 1990 के दौर में वह सबसे चर्चित फाइट मास्टर थे। वीरू देवगन ने 'आज का अर्जुन', 'राम तेरी गंगा मैली हो गई', 'विजय पथ', 'दिलजले', 'एक ही रास्ता', 'प्रेम रोग', 'आखिरी रास्ता', 'सोने पे सुहागा', 'खून भरी मांग' जैसी कई फिल्मों के स्टंट सीन डायरेक्ट किए हैं। अमर उजाला को मिली जानकारी के मुताबिक वीरू देवगन घर पर खाना खा रहे थे तभी अचानक कुर्सी से गिर पड़े। काजोल उन्हें अस्पताल लेकर गईं जहां हार्ट अटैक से उनका निधन हो गया। इस दौरान अजय मुंबई फिल्म सिटी में 'तानाजी' की शूटिंग कर रहे थे।
वीरू देवगन के निधन के बाद सोशल मीडिया पर उनका एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वीरू अजय को एक्शन सीन सिखाते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में एक्शन सीन के बारे में भी वीरू बात कर रहे हैं। वीरू देवगन कह रहे हैं- 'जब अजय पैदा हुआ तो सोचा नहीं था कि इसे हीरो बनाना है। मैं इंडस्ट्री में हीरो बनने आया था। जब एहसास हुआ कि मैं इसके काबिल नहीं हूं तो सोचा बेटे को हीरो बनाऊंगा।' इस वीडियो में अजय और वीरू देवगन को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि दोनों के बीच बांडिंग कितनी अच्छी होगी।
His only dream was to make @ajaydevgn a big star in the industry and he has been successful in it
RIP #VeeruDevgan pic.twitter.com/M9NrdUJdVr