फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'हम तुम' के 16 वर्ष पूरे होने पर रानी को फिर याद आए ऋषि कपूर, रिश्तों को लेकर कही ये खास बात

Thu, 28 May 2020 08:27 AM IST
Mishra Mishra अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Mishra Mishra Updated Thu, 28 May 2020 08:27 AM IST
विज्ञापन
Rani Mukerji remember rishi kapoor on 16 years of film hum tum saif ali khan
हम तुम - फोटो : Social Media

यश राज फिल्म्स के बैनर तले बनी फिल्म 'हम तुम' को रिलीज हुए 16 वर्ष पूरे हो गए हैं। फिल्म में सैफ अली खान, रानी मुखर्जी और ऋषि कपूर मुख्य किरदारों में नजर आए थे। कुणाल कोहली निर्देशित और आदित्य चोपड़ा निर्मित इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर सफलता प्राप्त हुई थी। 7.2 करोड़ रुपये में बनी इस फिल्म ने 42.6 करोड़ रुपये की कमाई की थी। यह फिल्म रानी मुखर्जी के लिए बेहद ही खास है। 16 साल बाद भी इस फिल्म के किस्से रानी की यादों में ताजा हैं। खास तौर पर ऋषि कपूर के साथ का शूटिंग अनुभव। इस बारे में रानी बताती हैं कि ऋषि कपूर के साथ काम करने की वजह से यह फिल्म उनके लिए काफी अहम है। ऋषि कपूर की मृत्यु से पहले वह जब वह उनसे मिली थीं, तब दोनों ने फिल्म के एम्स्टर्डम शेड्यूल से जुड़ी खूब बातें की थी। दोनों शूटिंग के दौरान खूब मस्ती किया करते थे।

Rani Mukerji remember rishi kapoor on 16 years of film hum tum saif ali khan
फिल्म हम तुम का एक दृश्य - फोटो : Social Media

ऋषि कपूर का कमाल का काम
फिल्म से जुड़ी अपनी यादों को साझा करती हुई रानी कहती हैं, 'मुझे वह फिल्म चिंटू अंकल (ऋषि कपूर) की वजह से बहुत अच्छे से याद है। यह उन शुरुआती फिल्मों में एक फिल्म है, जहां से चिंटू अंकल ने मुख्य कैरेक्टर रोल्स करने शुरू किए थे। उन्होंने सैफ के पिता बनने के किरदार पर विश्वास जताया। इस फिल्म से पहले तक उन्होंने लीड किरदार ही किए थे। उन्होंने किसी तरह वह किरदार किया लेकिन वह हमेशा की तरह ही कमाल का था। उन्होंने हमारी फिल्म को स्पेशल बना दिया।'

Rani Mukerji remember rishi kapoor on 16 years of film hum tum saif ali khan
रानी मुखर्जी और ऋषि कपूर - फोटो : Social Media

ऋषि कपूर की फैन  
रानी खुद को ऋषि कपूर की बहुत बड़ी फैन करार देती हैं। वह बताती हैं, 'चिंटू अंकल उस जमाने के थे जब कलाकार सिंक- साउंड (शूटिंग के दौरान साउंड रिकॉर्डिंग) फिल्म नहीं करते थे और 'हम तुम' एक सिंक साउंड फिल्म थी। हम एम्स्टर्डम के एक घर में फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। वहां फर्श पर लकड़ी का काम हुआ था। दिलीप सुब्रमण्यम फिल्म के साउंड रिकॉर्डिस्ट थे। वह लगातार चिंटू अंकल से कह रहे थे कि वह जितनी बार भी घर के अंदर कदम रखेंगे फर्श आवाज कर सकती है। चिंटू अंकल जब भी चलते थे तब दिलीप कट बोलकर फिर से शॉट लेने के लिए कह दिया करते थे। दिलीप कहते थे कि आखिर यह क्या है, आखिर टेक सही से क्यों नहीं हो रहा है और यह फ्लोर आवाज क्यों कर रही है। वह काफी प्रफुल्लित थे। चिंटू अंकल के लिए यह सब पहली बार था क्योंकि उन्हें समझना था कि आखिर यह सिंक साउंड है क्या, क्योंकि वे अपनी फिल्मों के लिए डब किया करते थे और इन चीजों का कभी फर्क नहीं पड़ता था। हम इस बारे में खूब बात करते थे और हंसते थे। उनको पहले से जानने के साथ ही मैं हमेशा से ही उनकी बहुत बड़ी फैन रही हूं। इस वजह से उनकी मृत्यु मेरे लिए दो तरफा सदमे के बराबर है।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Rani Mukerji remember rishi kapoor on 16 years of film hum tum saif ali khan
रानी मुखर्जी - फोटो : फाइल फोटो

महिलाओं का चित्रण
रानी का मानना है कि फिल्म 'हम तुम' में सिनेमा में महिलाओं के प्रगतिशील पक्ष को दिखाया गया था। इस बारे में रानी बताती हैं, 'हम तुम बहुत ही खास और आधुनिक विषय पर बनी फिल्म है। वह फिल्म अपने समय से काफी आगे है। फिल्म के आखिरी में मेरे किरदार रिया का सैफ के किरदार करण के बीच कभी शारीरिक संबंध रहने के बावजूद शादी के प्रपोजल को ठुकरा कर आगे बढ़ना काफी साहसिक कदम है। मेरे अनुसार उस समय के हिंदी फिल्मों के मुकाबले वह परिस्थिति समय से काफी आगे थी।  वह काफी नया था लेकिन सिनेमा में दिखाया जाना जरूरी था।'  

विज्ञापन
Rani Mukerji remember rishi kapoor on 16 years of film hum tum saif ali khan
हम तुम - फोटो : Social Media

एक बार में फिल्म को कहा हां
रानी ने आगे बताया, ' हम तुम से पहले फिल्मों में ऐसे किरदार कम ही दिखे थे जहां पर महिलाओं के किरदार काफी मजबूत और आत्मनिर्भर थे। वह नई बदलती हुई महिलाओं का स्वरूप था। रिया का वह किरदार आधुनिक भारतीय महिला का परिचायक था। मुझे आज भी याद है कि जब आदि (आदित्य चोपड़ा) ने कुणाल के साथ मुझे वह फिल्म ऑफर की थी तब में सकते में रह गई थी और मैंने उनसे कहा था कि मुझे यह स्क्रिप्ट बेहद पसंद आई है। इसे बनाते हैं।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed