फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रानी मुखर्जी ने किया खुलासा, करोड़ों कमाने वाले आदित्य चोपड़ा को इस वजह से देती हैं हर दिन गालियां

Mon, 19 Feb 2018 07:56 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 19 Feb 2018 07:56 AM IST
विज्ञापन
rani mukerji reveals when she met aditya   chopra first time
रानी मुखर्जी और आदित्य चोपड़ा

रानी मुखर्जी करीब 4 सालों बाद सिल्वर स्क्रीन पर वापसी करने जा रही हैं। इन दिनों वह अपनी आने वाली फिल्म 'हिचकी' के प्रमोशन में लगी हुई हैं। रानी मुखर्जी नेहा धूपिया के चैट शो बीएफएफ विद वोग में पहुंची जहां उनके साथ फैशन डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी भी पहुंचे।

rani mukerji reveals when she met aditya   chopra first time
Rani Mukerji

चैट शो में रानी मुखर्जी ने अपनी जिंदगी से जुड़े कई राज खोले। रानी और आदित्य चोपड़ा की लव स्टोरी आज भी पर्दे के अन्दर ही है। इन्होंने ना कि सिर्फ अपने प्यार की खबर बल्कि अपनी शादी की खबर भी लोगों तक नहीं पहुंचने दी। रानी तो फिर भी अपनी फिल्मों के चलते मीडिया से बातचीत करती हैं मगर, आदित्य आज तक कभी मीडिया के सामने नहीं आए हैं।
 



 

rani mukerji reveals when she met aditya   chopra first time
Rani Mukerji

शो में रानी ने आदित्य से अपनी पहली मुलाकात के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि वो सबसे पहले आदित्य से फिल्म 'मुझसे दोस्ती करोगे'? के समय पर मिली थी। रानी ने बताया कि उस समय मेरी फिल्में अच्छी नहीं चल रही थी और आदित्य को सभी ने कहा था कि मुझे इस फिल्म में ना लें मगर, उन्हें लगता था कि मैं इस रोल के लिए परफेक्ट हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन
rani mukerji reveals when she met aditya   chopra first time
Rani Mukerji

रानी कहा, 'मुझे यह बात खुद आदित्य ने बताई कि लोगों ने उन्हें इस फिल्म में मुझे लेने के लिए मना किया था। आदित्य ने मुझसे यह भी कहा कि मेरी पिछली कई फिल्में अच्छी नहीं कर रही मगर, उन्हें मुझ पर और मेरे टैलेंट पर पूरा भरोसा है। मुझे और मेरी मां को आदित्य की यह बात बहुत पसंद आई कि अच्छा या बुरा आदित्य ने सब कुछ मुझसे खुद कहा। मैं और मेरी मां दोनों ही काफी अप-फ्रंट हैं और खुलकर बोलने वाले लोग हमें बेहद पसंद आते हैं।'

विज्ञापन
rani mukerji reveals when she met aditya   chopra first time
रानी मुखर्जी
जब नेहा धूपिया ने रानी मुखर्जी से पूछा कि, 'क्या वह कभी गालियां देती हैं या गुस्सा होती हैं?' जिस पर रानी ने कहा, 'मैं हर दिन अपने पति पर गुस्सा करती हूं। मैं हर दिन उन्हें गालियां देती हूं।' यह बोलने के बाद रानी हंसने लगती हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed