फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Exclusive: 5 भाषाओं में 'हिचकी' को प्रमोट करेंगी रानी मुखर्जी, ये है प्रमोशन की प्लानिंग

Tue, 23 Jan 2018 08:06 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 23 Jan 2018 08:06 AM IST
विज्ञापन
Rani Mukerji to promote Hichki in five languages
Rani Mukerji
सालों बाद रानी मुखर्जी एक बार फिर से बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं। अपनी फिल्म 'हिचकी' के प्रमोशन में जुटी रानी मुखर्जी हाल ही में गुजरात में पतंगबाजी करते हुए भी दिखाई दीं। खबरों की मानें तो ज्यादा लोगों तक अपनी फिल्म को पहुंचाने के लिए रानी 5 भाषाओं में फिल्म का प्रमोशन करेंगी।
Rani Mukerji to promote Hichki in five languages
Rani Mukerji
मिली जानकारी के मुताबिक रानी मराठी, बंगाली,पंजाबी, हिंदी और भोजपुरी भाषाओं में इस फिल्म को प्रमोट करेंगी। प्रमोशनल प्लान के तहत रानी की आवाज को 5 भाषाओं में रिकॉर्ड किया जाएगा। ऐसा टीवी कंटेंट को ध्यान में रखकर किया जाएगा ताकि वो ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंच सके। 
Rani Mukerji to promote Hichki in five languages
Rani Mukerji
अपनी आने वाली फिल्म 'हिचकी' के बारे में रानी ने दिल खोलकर बात की। उनका कहना है कि 'इसकी कहानी ना केवल मुझे एक एक्टर के तौर पर बल्कि इंसान के रूप में भी प्रेरित किया है। मुझे लगता है कि लोगों तक यह संदेश पहुंचना बेहद जरूरी है कि हर हिचकी कुछ कहती है।' 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Rani Mukerji to promote Hichki in five languages
Rani Mukerji
इसके साथ ही रानी का कहना है 'जितने लोगों तक यह संदेश पहुंचे उतना ही अच्छा है। हिचकी भेदभाव और सामाजिक बुराइयों को पीछे छोड़ते हुए यह दिखाती है कैसे सकारात्मकता और कठिन परिश्रम से इन बुराइयों पर जीत हासिल की जा सकती हैं। यह एक बहुत ही अच्छी फिल्म है साथ ही दुनिया को और अच्छा बनाने का प्रयास भी हैं।' 
विज्ञापन
Rani Mukerji to promote Hichki in five languages
Rani Mukerji
इस फिल्म में रानी मुखर्जी ने नैना माथुर नाम की टीचर का किरदार निभाया है जो एक अजीब बीमारी से पीड़ित है। इस फिल्म में टीचर का संघर्ष दिखाया गया है। यह फिल्म 23 फरवरी को रिलीज हो रही है। इस फिल्म को सिद्धार्थ पी मल्होत्रा ने डायरेक्ट किया है और मनीष शर्मा ने प्रोड्यूस किया है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed