{"_id":"5a8d19264f1c1ba4268bb68c","slug":"rani-mukherjee-film-hichki-first-song-oye-hichi-released","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Hichki Song: गली-कूचे में जाकर खूब नाचीं रानी मुखर्जी, 24 घंटे में 30 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Hichki Song: गली-कूचे में जाकर खूब नाचीं रानी मुखर्जी, 24 घंटे में 30 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा
Wed, 21 Feb 2018 12:31 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 21 Feb 2018 12:31 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
रानी मुखर्जी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रानी मुखर्जी 4 साल बाद अपनी कम बैक फिल्म 'हिचकी' को लेकर चर्चा में हैं। ट्रेलर के बाद फिल्म का पहला गाना रिलीज कर दिया गया है। गाने के बोल 'ओए हिचकी' हैं। वीडियो में रानी जिंदगी में आने वाली समस्याओं की हिचकी के बारे में बात कर रही हैं।
2 of 5
Rani Mukherjee
इस गाने को सिंगर हर्षदीप कौर ने अपनी आवाज दी है, उनके सूफियाना अंदाज ने गाने की खूबसूरती बढ़ा दी है। इस गाने में रानी मुखर्जी एक सामाजिक संदेश भी दे रही हैं। रानी ने इस गाने को अपने स्कूल में जाकर रिलीज किया।
3 of 5
Rani Mukherjee
इस दौरान रानी ने अपने स्कूल टीचर्स से उनके जीवन की हिचकी को दूर करने की रिक्वेस्ट भी की है। 24 घंटे में इस गाने को यूट्यूब पर 30 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। इससे पहले फिल्म के ट्रेलर को भी दर्शकों ने काफी पसंद किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
रानी मुखर्जी
यश राज बैनर के तले बनी इस फिल्म को अच्छी ओपनिंग मिलने की उम्मीद है। ‘हिचकी’ में रानी मुखर्जी टारेंस सिंड्रोम से ग्रसित एक टीचर की भूमिका निभा रही हैं। इस बीमारी के कारण रानी को समाज की अवहेलना झेलनी पड़ती है।
विज्ञापन
5 of 5
रानी मुखर्जी
रानी जोरो-शोरों से अपनी कम बैक मूवी के प्रमोशन में जुटी हैं। यह फिल्म 23 मार्च को रिलीज होगी। रानी इससे पहले साल 2014 में फिल्म 'मर्दानी' में नजर आई थीं। इसके बाद उन्होंने आदित्य चोपड़ा से शादी कर ली थी। रानी के एक बेटी आदिरा भी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।