फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मशहूर विलेन रंजीत के प्यार में पागल थीं ये अभिनेत्री, राजेश खन्ना की वजह से अधूरी रह गई लव स्टोरी

Thu, 12 Nov 2020 08:28 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Thu, 12 Nov 2020 08:28 AM IST
विज्ञापन
Ranjeet Birthday Special Bollywood Famous Villain Untold Love Story With Simple Kapadia
रंजीत - फोटो : फाइल फोटो

बॉलीवुड के मशहूर विलेन रंजीत का जन्म 12 नवंबर 1946 को हुआ था। रंजीत इस साल अपना 74वां जन्मदिन मनाने जा रहे हैं। रंजीत बॉलीवुड के सबसे चर्चित और मशहूर विलेन रहे हैं। ऐसे अभिनेता जिनसे हीरोइनें भी असल जिंदगी में डरती थीं। लेकिन एक अभिनेत्री ऐसी भी थी जो इस फेमस विलेन के प्यार में पागल हो गई थी। हालांकि इनकी प्रेम कहानी पूरी नहीं हो पाई।

Ranjeet Birthday Special Bollywood Famous Villain Untold Love Story With Simple Kapadia
रंजीत - फोटो : फाइल फोटो

ये अभिनेत्री थीं डिंपल कपाड़िया की बहन सिंपल कपाड़िया। सिंपल कपाड़िया रंजीत की हर अदा पर फिदा थीं। उनकी हेयर स्टाइल, उनका अंदाज उनका अभिनय उनके हर अंदाज पर सिंपल फिदा थीं। लेकिन यही बात सिंपल कपाड़िया के जीजा यानि राजेश खन्ना को रास नहीं आ रही थी। राजेश खन्ना ने सिंपल की बहन डिंपल कपाड़िया से शादी की थी और वो अपनी साली यानि सिंपल कपाड़िया को लेकर काफी पजेसिव भी थे।

Ranjeet Birthday Special Bollywood Famous Villain Untold Love Story With Simple Kapadia
सिंपल कपाड़िया - फोटो : Twitter

कहा जाता है कि राजेश खन्ना रंजीत को पसंद नहीं करते थे। रंजीत की विलेन वाली छवि शायद राजेश खन्ना के दिलों दिमाग पर हावी हो गई थी। जिसकी वजह से राजेश को दोनों का रिश्ता पसंद नहीं था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ranjeet Birthday Special Bollywood Famous Villain Untold Love Story With Simple Kapadia
राजेश खन्ना

राजेश खन्ना काफी वक्त तक उस गुबार को अंदर दबाए रहे, लेकिन सिंपल कपाड़िया और रंजीत के अफेयर और इंटीमेसी के चर्चों ने उस गुबार को बाहर आने पर मजबूर कर ही दिया। जानकारों की मानें तो राजेश खन्ना इसकी वजह से सिंपल से खूब नाराज थे और उन्हें डांटा भी था।

विज्ञापन
Ranjeet Birthday Special Bollywood Famous Villain Untold Love Story With Simple Kapadia
सिंपल कपाड़िया - फोटो : social media

द टेलीग्राफ इंडिया के मुताबिक, फिल्म 'छैला बाबू' की शूटिंग के दौरान सिंपल कपाड़िया की वजह से राजेश खन्ना और रंजीत के बीच खूब तल्खी देखने को मिली। दोनों के बीच खूब बहस भी हुई और फिर वक्त के साथ सिंपल कपाड़िया और रंजीत के अफेयर के चर्चे खत्म हो गए।

पढ़ें: हनीमून पर रोमांटिक अंदाज में नजर आईं काजल अग्रवाल, पति संग साझा कीं प्यारी तस्वीरें

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed