{"_id":"6150999de1a079211a72ebc7","slug":"ranjeet-talked-about-his-villain-character-says-women-short-clothes-ruined-my-career","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बेबाक: फिल्मों में रेप स्पेशलिस्ट कहे जाते थे रंजीत, बोले- छोटे कपड़ों ने बर्बाद कर दिया करियर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बेबाक: फिल्मों में रेप स्पेशलिस्ट कहे जाते थे रंजीत, बोले- छोटे कपड़ों ने बर्बाद कर दिया करियर
बॉलीवुड में गुजरे समय में ऐसे ऐसे उम्दा कलाकार हुआ करते थे जिनके अभिनय के लोग कायल हो जाते थे। आज के समय में ज्यादातर खलनायक या तो ग्रे शेड में नजर आते हैं या धीरे धीरे अब वो सिर्फ एंटी हीरो जैसे लगने लगे हैं लेकिन 60-70 के दशक में खलनायक बेहद ही दमदार होते थे। कुछ अभिनेताओं ने खलनायिकी इतनी जबरदस्त निभाई कि लोग उन्हें उसी किरदार में देखना पसंद करते थे। इसमें अभिनेता रंजीत का नाम भी शामिल है। रंजीत ने 70 की दशक की कई फिल्मों में विलेन की ही भूमिका निभाई।
फैशन ने बर्बाद कर दिया रंजीत का करियर
शायद ही कुछ फिल्में ऐसी रहीं जिसमें वो सकारात्मक किरदार में नजर आए होंगे। रंजीत इन दिनों फिल्मों से दूर हैं लेकिन सोशल मीडिया पर सक्रिय रहते हैं। हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू में अपने किरदारों पर बात की। साथ ही उन्होंने बताया कि कैसे फिल्मों में रेप सीन करने से उनकी छवि खराब हुई और इन सीन्स की वजह से ही वो करियर में ज्यादा सफल नहीं हो पाए।
2 of 5
रंजीत
- फोटो : Social media
एक चैनल से बात करते हुए रंजीत ने कहा कि, 'उन दिनों में कोई भी फिल्म साइन करने से पहले मैं कहानी नहीं सुनता था। मैंने कभी किसी स्क्रिप्ट पर सवाल भी नहीं उठाए और ना ही मुझे कभी ऐसा करने की जरूरत महसूस हुई। मुझे कभी खलनायक की भूमिका निभाने में कोई दिक्कत नहीं लगी। हां शुरू में मेरे परिवार को ये अच्छा नहीं लगता था लेकिन बाद में उन्हें समझ आ गया कि ये मेरा काम है'।
3 of 5
रंजीत
- फोटो : सोशल मीडिया
रंजीत ने ज्यादातर फिल्मों में रेप सीन फिल्माए थे। इस पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि, 'उन दिनों रेप सीन अश्लील नहीं हुआ करते थे। मेरा काम था कि जो भी मेरी हीरोइन है वो मेरे साथ सहज रहे। बाद में लोग मुझे रेप स्पेशलिस्ट बुलाने लगे थे। अब जैसा माहौल नहीं हैं। हमारे पास फॉर्मेट हुआ करते थे हीरो हीरोइन कॉमेडियन खलनायक बहन मां भाई बस। अगर इससे ज्यादा कुछ करना होता तो कहा जाता था कि फिर ब्लू बना लो?
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
रंजीत
- फोटो : Social media
रंजीत ने कहा कि, 'मैं हमेशा मजाक में कहता था कि फैशन ने मेरा करियर बर्बाद कर दिया। लड़कियों ने इतने छोटे कपड़े पहनने शुरू कर दिए की खींचने के लिए कुछ बचा ही नहीं। उन्होंने ये भी बताया था कि जब उनके परिवार ने फिल्मों में उन्हें हीरोइनों के साथ ऐसी हरकत करते देखा था तो घर से बाहर निकाल दिया था'।
विज्ञापन
5 of 5
रंजीत
- फोटो : Social media
कपिल शर्मा शो में रंजीत ने खुलासा किया था कि, 'जब शर्मीली फिल्म आई तो मुझे बेघर कर दिया गया था। उन्होंने कहा कि क्योंकि फिल्म में मैंने राखी जी के बाल खींचे थे और उनके कपड़ों से छेड़छाड़ की थी। उस वक्त मेरे पिताजी ने कहा कि ये कोई काम नहीं है, डॉक्टर, अफसर का किरदार निभाओ, अब हम क्या मुंह लेकर अमृतसर जाएंगे'। रंजीत के माता पिता को उनका काम समझने में वक्त लगा था लेकिन फिर उन्होंने रंजीत को स्वीकार कर लिया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।