{"_id":"5d7746d08ebc3e93ba1b1042","slug":"ranu-mondal-has-reacted-to-her-daughter-comments-about-her-managers","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मैनेजर पर टांग तोड़ने की धमकी देने के आरोप पर रानू मंडल का बयान, बोलीं- बेटी को कोई...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मैनेजर पर टांग तोड़ने की धमकी देने के आरोप पर रानू मंडल का बयान, बोलीं- बेटी को कोई...
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Tue, 10 Sep 2019 12:23 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Ranu Mondal with daughter
- फोटो : Facebook
Link Copied
पश्चिम बंगाल के राणाघाट रेलवे स्टेशन पर लता मंगेशकर के मशहूर गाना 'एक प्यार का नगमा' गाकर वायरल हुईं रानू मंडल के सितारे इन दिनों बुलंदियों पर हैं। सिंगिंग के साथ-साथ रानू अपनी बेटी को लेकर भी चर्चा में हैं। अब रानू मंडल ने अपनी बेटी एलिजाबेथ द्वारा उनके मैनेजर पर लगाए गए आरोपों को गलत बताया है।
Trending Videos
2 of 5
Ranu Mondal,Elizabeth and Atindra Chakraborty
- फोटो : file photo
हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए रानू मंडल ने कहा है, "उसे कुछ गलतफहमी हुई है या फिर उसे कोई भड़का रहा है। अतींद्र और तपन दोनों मेरी अच्छे से देखरेख करते हैं। मुझे नहीं पता उन्होंने साती को कब धमकी दी। हर किसी को जीने के लिए खाना, ठीक-ठाक कपड़े और रहने के लिए जगह की जरूरत होती है। भगवान की कृपा से मेरे पास ये सब है। तपन ने मुझसे 10 हजार रुपए लिए थे। जो कपड़े, घर के सामान खरीदने और आने-जाने में खर्च हुए।'' दरअसल रानू को फेमस करने वाले अतींद्र चक्रबर्ती ही रानू मंडल का सारा कामकाज देख रहे हैं। रानू उन्हें बेटे की तरह मानती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
Surajit, Atindra and Ranu Mondal
- फोटो : file photo
लेकिन रानू की बेटी एलिजाबेथ साती रॉय ने अतींद्र चक्रबर्ती पर गंभीर आरोप लगाए थे। एलिजाबेथ ने कहा था- 'ऐसा लगता है जैसे अतिंद्र और तपन ही मेरी मां के सगे बच्चे हों। अतींद्र और तपन ने कुछ और लोगों के साथ मिलकर मुझे धमकी दी है कि अगर मैं अपनी मां से किसी भी तरह का कनेक्शन रखने की कोशिश करूंगी, तो वो मेरे हाथ-पैर तुड़वा देंगे। वो लोग मुझे फोन पर भी मां से बात नहीं करने देते। साथ ही वो मां के दिमाग में मेरे लिए गंदगी भी भर रहे हैं। मुझे नहीं समझ आ रहा कि मैं क्या करूं. मैं बिलकुल बेबस महसूस कर रही हूं।'
4 of 5
Ranu Mondal
- फोटो : Social Media
सोशल मीडिया सेंसेशन रानू मंडल को गाने के ऑफर लगातार मिल रहे हैं। हिमेश रेशमिया के साथ तो रानू तीन गाने भी रिकॉर्ड कर चुकी हैं। बता दें रानू मंडल रेलवे प्लेटफॉर्म पर गाती थीं। आमतौर पर वो पश्चिम बंगाल के रानाघाट स्टेशन पर गाना गाकर अपना गुजर-बसर करती थीं।
विज्ञापन
5 of 5
ranu mondal
- फोटो : social media
एक दिन वहां से गुजरते वक्त यतींद्र चक्रवर्ती (Atindra Chakraborty) ने रानू का गाना सुना। उन्होंने रानू के गाने की वीडियो रिकॉर्ड कर ली और सोशल मीडिया में अपलोड कर दी। रेलवे स्टेशन पर गाना गाने वाली इस महिला का वीडियो वायरल होने के बाद इन्हें पूरे देश का साथ मिल गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।