{"_id":"5dc7bb798ebc3e5b4e11fc69","slug":"ranu-mondal-troll-for-showing-attitude-to-media","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मीडिया को एटिट्यूड दिखाने के बाद बुरी तरह ट्रोल हुईं रानू मंडल, लोगों ने कहा- 'भीख मांगते हुए ही...'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मीडिया को एटिट्यूड दिखाने के बाद बुरी तरह ट्रोल हुईं रानू मंडल, लोगों ने कहा- 'भीख मांगते हुए ही...'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Sun, 10 Nov 2019 06:21 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
Ranu Mondal
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रेलवे स्टेशन में गाना गाकर भीख मांगने वाली रानू मंडल अब मशहूर हो चुकी हैं। हिमेश रेशमिया ने उन्हें अपनी फिल्म में गाने का मौका दिया। रानू मंडल इतनी फेमस हुईं कि उनपर बायोपिक भी बनने जा रही है। अब रानू के पास अपना पर्सनल मैनेजर भी है । ऐसे में रानू मंडल के हजारों फैन भी बन गए हैं ।
2 of 6
Ranu Mondal
- फोटो : social media
हाल ही में रानू मंडल अपने गानों की वजह से नहीं बल्कि फैन और मीडिया को एटिट्यूड दिखाने की वजह से चर्चा में आ गईं । रानू मंडल का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। मीडिया को एटिट्यूड दिखाने की वजह से रानू को सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया जा रहा है ।
3 of 6
Ranu Mondal
- फोटो : Social Media
एक यूजर ने इस वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, ऐसा ही होता है जब किसी को रोड से उठाकर स्टार बनाएंगे। एक दूसरे यूजर ने लिखा, भीख मांगते हुए ही बेस्ट थी ये। एक यूजर ने एडवाइज दी, अपनी औकात कभी भूलनी नहीं चाहिए।
बता दें कि जब मीडिया उनसे सवाल पूछता है तो वो कुछ खाते हुए उनकी बातों को नजर अंदाज कर देती हैं। इस वीडियो में रिपोर्टर रानू से उनकी तारीफ करते हुए सवाल पूछती है कि सपने सच होते है, आपको इतने बड़े पैमाने पर सफलता मिली है... क्या आपको यकीन हो गया है ।
Earlier beggar and pretends to be queen. We should not give her respect to such people. It was mistake that somebody gave her chance to sing.
[VIDEO] Internet sensation Ranu Mondal's refusal to pose for a selfie with a fan causes social media outrage https://t.co/BZeaXWHjxT
रानू पहले तो अपने बैग से निकालकर कुछ खाती हैं और फिर इधर-उधर देखकर कहती हैं कि उन्हें कुछ सुनाई नहीं दिया। इसके बाद रिपोर्टर अपने सवाल को दोबारा पूछती है। इस वीडियो के सामने आने के बाद रानू को एक बार फिर आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।