हाइएस्ट पेड अभिनेत्रियों में से एक दीपिका पादुकोण की फैन फॉलोइंग कुछ कम नहीं हैं। अभिनेत्री भी अपने फैन्स के साथ फिल्मों के अलावा सोशल मीडिया से भी जुड़ी रहती हैं। इसके लिए वह अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। इस कड़ी में उन्होंने अपने बचपन की एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर दीपिका ने खुद को भूखी कहा है। इस पर रणवीर सिंह ने भी हामी भरी है।
दीपिका पादुकोण को 'भूखी' मानते हैं रणवीर सिंह, बोले- 'कुछ नहीं बदला'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीपिका ने अपने इंस्टग्राम अकाउंट पर जो तस्वीर शेयर की है उसमें वो कुछ खाती दिख रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपनी एक ताजा तस्वीर भी शेयर की है जिसमें भी वह कुछ खाती हुृईं दिख रही हैं। इस पर यूजर्स के कमेंट भी आने शुरू हो गए। दीपिका के इस पोस्ट पर उनके पति और अभिनेता रणवीर सिंह ने भी बहुत प्यारा कमेंट करते हुए लिखा है कि 'कुछ नहीं बदला।'
दीपिका ने खुद भी तस्वीर पर 'हमेशा भूखी' कैप्शन दिया है। इससे पहले दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की अपकमिंग फिल्म 'छपाक' (Chhapaak) का जब से पहला लुक लोगों के सामने आया तब से फैंस का इस फिल्म को लेकर क्रेज बढ़ गया । कभी दीपिका दिल्ली में शॉपिंग करते नजर आईं तो कभी कार से बाहर निकलकर फैंस से रूबरू होते दिखाई दीं। इस बीच छपाक के सेट से दीपिका पादुकोण का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दीपिका के साथ विक्रांत मेसी (Vikrant Massey) नजर आ रहे हैं।
View this post on Instagram
A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani) on Apr 9, 2019 at 1:36am PDT