अभिनेता कार्तिक आर्यन अपनी अपकमिंग फिल्म लव आजकल 2 के लिए उदयपुर में हैं। फिल्म में उनके अपोजिट अपनी तीसरी फिल्म कर रहीं अभिनेत्री सारा अली खान हैं। शूटिंग में व्यस्त होने के बावजूद अभिनेता ने टॉक शो में जाने से नहीं चूक रहे हैं। एक टॉक शो में उन्होंने एक प्रैंक किया। इसकी एक वीडियो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है।
जब कार्तिक आर्यन ने कही खुद के गंजे होने की बात तो कुछ ऐसा बोली उनकी गर्ल फैन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शो की होस्ट के कहने पर श्रोताओं को कॉल लगाया गया। जिसमें उनसे कहा गया कि अभिनेता कार्तिक आर्यन अपनी अगली फिल्म तेनाली रामा के लिए गंजे होने जा रहे हैं। फिल्म को संजय लीला भंसाली डायरेक्ट करेंगे, लेकिन यह सुनने के बाद अगली आवाज श्रोता की आती है 'नहीं, आप कैसे लगेंगे, कई लड़कियां आपको बालों पर अपनी जान छिड़कती हैं, ये क्या मजाक है!
A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan) on
खबर है कि फिल्म लव आजकल 2 के दूसरे पड़ाव की शूटिंग से पहले लीड कास्ट ब्रेक पर है। फिल्म का पहला हिस्सा दिल्ली में शूट हुआ। इससे पहले कार्तिक और सारा का फिल्म से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा था।
वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लोगों ने अभिनेत्री के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। लोग सारा को जमकर घेर रहे हैं। इधर वीडियो देखने के बाद दिल्ली पुलिस ने भी कई सवाल उठाए। एक सीनियर पुलिस अफसर ने इस मामले में कहा कि अभिनेत्री पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी और एक्शन भी लिया जाएगा।
@dtptraffic @DelhiPolice @CPDelhi
pL note that Sara Ali khan having instagram account https://t.co/UdynVSlm8A
has been riding pillion on a 2 wheeler on the streets of Delhi Without a Head Protective Helmethttps://t.co/YlijE0PodR https://t.co/ctrOxxs7gX
reg No DL 35 CK O215 pic.twitter.com/cT7hPcyqop
— Stinger Bee #NyayForIndia (@joerave) March 17, 2019
ऐसे में इम्तियाज अली की इस नई फिल्म के लिए शूटिंग करना सारा अली खान को भारी पड़ गया है। बता दें कि सारा बीते साल 2018 में हिट फिल्म सिम्बा में मुख्य अभिनेत्री के किरदार में नजर आई थीं। सारा ने फिल्म केदारनाथ से बॉलीवुड में कदम रखा था। सारा इससे पहले एक टीवी टॉक शो में बता चुकी हैं वह अभिनेता कार्तिक को डेट करना चाहती हैं।