{"_id":"5c665dfcbdec224bf10202f5","slug":"ranveer-singh-and-alia-bhatt-film-gully-boy-leak-online","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रिलीज होते ही रणवीर सिंह की 'गली ब्वॉय' ऑनलाइन हुई लीक, मेकर्स की मुश्किलें बढ़ीं","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रिलीज होते ही रणवीर सिंह की 'गली ब्वॉय' ऑनलाइन हुई लीक, मेकर्स की मुश्किलें बढ़ीं
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Fri, 15 Feb 2019 12:20 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
gully boy
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
तमामा कोशिशों के बावजूद फिल्मों के ऑनलाइन लीक होने का सिलसिला खत्म नहीं हो रहा है। ठाकरे, मणिकर्णिका और पेट्टा के बाद अब रणवीर सिंह की आई फिल्म गली ब्वॉय भी ऑनलाइन लीक हो गई है। उनकी इस फिल्म को भी पाइरेसी के लिए बदनाम वेबसाइट ने लीक किया है।
2 of 5
gully boy
- फोटो : tw
मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो रिलीज के एक दिन बाद ही फिल्म गली ब्वाय ऑनलाइन वेबसाइट पर लीक कर दिया है। वहीं ऑनलाइन लीक हो जाने से फिल्म के मेकर्स के बीच बेचैनी बढ़ गई है। बीते दिनों जीतने भी फिल्में ऑनलाइन लीक हुईं उन सभी फिल्मों के कलेक्शन में काफी गिरावट देखने को मिली। अमर उजाला डिजिटल पाइरेसी के सख्त खिलाफ है, इसी वजह से हमने उस वेबसाइट का नाम उजागर नहीं किया, जिसने इस फिल्म को ऑनलाइन लीक किया है।
3 of 5
Gully Boy
- फोटो : social media
बात करें फिल्म गली ब्वॉय की तो,यह फिल्म 14 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म में रणवीर सिंह के साथ अभिनेत्री आलिया भट्ट और कल्की केकलां मुख्य भूमिका में हैं। रिलीज से पहले 'गली ब्वॉय' को बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में दिखाया गया है। 'गली ब्वॉय' का निर्देशन जोया अख्तर ने किया है। खास बात यह है कि जोया अख्तर के साथ रणबीर सिंह की यह दूसरी फिल्म है। इससे पहले उन्होंने जोया के साथ 'दिल धड़कने दो' में काम किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Ranveer Singh and Alia Bhatt
- फोटो : instagram
गली ब्वॉय की कहानी मुंबई की मलिन बस्तियों में रहने वाले एक साधारण मुस्लिम परिवार के लड़के की कहानी है,जो आर्थिक रूप से कमजोर है और जिसका सपना एक रैपर बनने का है। फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा आलिया भट्ट भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में उनका किरदार भी एक मुस्लिम लड़की का है।
विज्ञापन
5 of 5
ranveer singh
- फोटो : twitter
आपको बता दें कि फिल्म गली ब्वॉय में रणवीर सिंह का किरदार उनके अब तक के फिल्मी करियर से बेहद अलग हैै। वह पहली बार किसी फिल्म में रैप करते नजर आएंगे। इस फिल्म से रणवीर को काफी उम्मीदें हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।