फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दीपवीर की शादी की फैमिली फोटो आई सामने, देखिए कौन-कौन गया था शादी में

Fri, 16 Nov 2018 09:30 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 16 Nov 2018 09:30 PM IST
विज्ञापन
ranvee deepika - फोटो : ranvee deepika

शादी के बाद रणवीर और दीपिका की शादी की पहली फोटो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था। इनके फैन्स को बहुत ही बेसब्री से शादी की एक झलक देखने का इंतजार था। जैसे ही फोटो आई सोशल मीडिया पर इसे देखने की होड़ सी मच गई। वहीं, शादी का एक और फोटो सामने आया है। यह एक फैमिली फोटो है जिसमें रणवीर और दीपिका के साथ उनके घरवाले नजर आ रहे हैं। 

ranveer singh and deepika marriage family photo is here
ranveer singh - फोटो : twitter

कहा जा रहा था कि दीपवीर ने शादी से पहले ही यह सब तय कर लिया था। दीपवीर चाहते थे कि दोनों रीतियों से शादी होने के बाद ही फैंस के साथ अपनी शादी की तस्वीर शेयर करेंगे। शादी से पहले ही दीपिका और रणवीर ने मेहमानों से गुजारिश की थी कि वह शादी की कोई भी तस्वीर शेयर नहीं करेंगे। 

ranveer singh and deepika marriage family photo is here
दीपिका रणवीर - फोटो : SELF

इस नए-नवेले दूल्हा-दुल्हन को मीका सिंह, शाहरुख खान, माधुरी दीक्षित, प्रीति जिंटा, करण जौहर और रीतेश देशमुख ने सोशल मीडिया पर बधाई दी। दीपिका और रणवीर की शादी को कवर करने के लिए कुछ मीडिया पर्सन इटली तक पहुंच गए थे। अपने इन बिन बुलाए मेहमानों को दीपिका और रणवीर ने मिठाई भिजवाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
ranveer singh and deepika marriage family photo is here
Deepika Padukone and Ranveer Singh - फोटो : twitter

बता दें कि लीक हुई तस्वीरों के बीच रणवीर और दीपिका की संगीत सेरेमनी का भी एक वीडियो सामने आया था। इसमें दीपवीर हेलो—हेलो गाने पर डांस करते नजर आ रहे थे। दीपिका और रणवीर अपनी शादी को लेकर बेहद खुश नजर आ रहे हैं। संगीत सेरेमनी में दीपिका ने आॅफ व्हाइट कलर का शरारा पहना था वहीं रणवीर ब्लैक कलर के पठानी सूट में नजर आए थे। 

विज्ञापन
ranveer singh and deepika marriage family photo is here
Ranveer-Deepika wedding - फोटो : social media

इससे पहले दीपिका ने कोंकणी और सिंधी परंपराओ से हुई दोनों शादी की फोटो डाली थी। जिसमें बॉलीवुड का यह हिट कपल बेहद खुश दिख रहा है। दीपिका के फोटो शेयर करते ही सोशल मीडिया पर इन्हें देखने के लिए फैंस का तहलका मच गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed