हिंदी सिनेमा ने साल 2018 में पिछले 10 साल का सबसे अच्छा प्रदर्शन किया है। इस साल हिंदी में रिलीज हुई फिल्मों ने कुल 3411 करोड़ रुपये का बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन किया, जो साल 2017 के मुकाबले 13 फीसदी ज्यादा है। साल 2014 के बाद किसी भी साल दर साल हुई ये सबसे ज्यादा बढ़ोत्तरी है। गौरतलब है कि बीता वर्ष 2018 बॉलीवुड के लिए शादियों के नाम रहा। जहां, प्रियंका चोपड़ा, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह जैसे बड़े फिल्मी स्टार्स ने शादी रचाई।
10 साल में इतनी कमाई कर बॉलीवुड के बादशाह बने दीपिका-रणवीर, रजनीकांत तो शुरू से 'गुरू'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई पर भारी दिल्ली-यूपी और ईस्ट पंजाब
बॉक्स ऑफिस के साल भर के जुटाए गए आंकड़े ये भी साबित करते हैं कि फिल्म वितरण क्षेत्रों में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मुंबई टेरिटरी (महाराष्ट्र और गुजरात) पर अब खालिस हिंदी पट्टी के वितरण क्षेत्र दिल्ली-यूपी और ईस्ट पंजाब मिलकर भारी पड़ रहे हैं। साल 2018 में जिन 10 फिल्मों ने सबसे ज्यादा कमाई की, उनमें से संजू और पद्मावत को ही हर जगह एक जैसा प्यार मिला। सिम्बा मुंबई वितरण क्षेत्र में धमाल मचाने में तो कामयाब रही है, लेकिन दिल्ली यूपी और ईस्ट पंजाब में उसे उतना अच्छा रेस्पॉन्स बॉक्स ऑफिस पर नहीं मिला।
रणबीर, दीपिका और रजनीकांत का करिश्मा
आंकड़ों की बात करें तो रणबीर कपूर, विकी कौशल की संजू ने मुंबई टेरिटरी में 99.5 करोड़ रुपये कमाए तो दिल्ली यूपी और ईस्ट पंजाब में इसकी कमाई रही 102.65 करोड़ रुपये। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की पद्मावत ने मुंबई वितरण क्षेत्र में 82 करोड़ रुपये और दिल्ली यूपी व ईस्ट पंजाब में 100 करोड़ रुपये कमाए। रणवीर सिंह की ही फिल्म सिम्बा पहले हफ्ते में मुंबई वितरण क्षेत्र में 54.83 करोड़ की कमाई करके तीसरे नंबर पर पहुंच गई, जबकि दिल्ली यूपी और ईस्ट पंजाब वितरण क्षेत्र में वह अभी सातवें नंबर पर है।
टॉप 10 में अक्षय कुमार की सिर्फ 2.0
रजनीकांत और अक्षय कुमार की 2.0 मुंबई में 54 करोड़ की कमाई करके चौथे नंबर पर और दिल्ली यूपी व ईस्ट पंजाब में 60 करोड़ रुपये की कमाई करके तीसरे नंबर पर रही। दिल्ली यूपी और ईस्ट पंजाब के दर्शकों ने आयुष्मान खुराना की फिल्म बधाई हो को भरपूर प्यार दिया और ये फिल्म इन वितरण क्षेत्रों में 55.75 करोड़ की कमाई करके चौथे नंबर पर रही, वहीं मुंबई वितरण क्षेत्र में ये फिल्म सिर्फ 37 करोड़ रुपये की कमा सकी और नौवें स्थान पर रही।
सलमान को मुंबई से ज्यादा उत्तर भारत में फायदा
साल 2018 में सलमान खान की लोकप्रियता भी मुंबई से ज्यादा दिल्ली यूपी और ईस्ट पंजाब में रही। उनकी फिल्म रेस-3 ने जहां मुंबई वितरण क्षेत्र में 46.5 करोड़ की कमाई की और छठा स्थान पाया तो दिल्ली यूपी व ईस्ट पंजाब के थिएटर्स ने उन्हें 53.65 करोड़ रुपये कमाकर इन इलाकों में पांचवे पायदान पर पहुंचा दिया। टाइगर श्रॉफ की बागी-2, विकी कौशल और आलिया भट्ट की राजी, राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की स्त्री भी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली साल 2018 की टॉप 10 फिल्मों में शामिल हैं।