फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अश्लील वायरल वीडियो से फेमस हुई अनारा अब ठगी के आरोप में फंसी, सिंघम के नाम पर भी लगाया है चूना

Sun, 06 Jan 2019 03:32 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Sun, 06 Jan 2019 03:32 PM IST
विज्ञापन
miss jammu anara gupta now looting people in several state of India, looted in name of ajay devgn
अनारा गुप्ता - फोटो : amar ujala
पूर्व मिस जम्मू और मॉडल अनारा गुप्ता पर फिल्मों में निवेश के नाम पर 17.20 लाख रुपये ठगने के आरोप में यूपी की राजधानी लखनऊ के विभूतिखंड थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। प्रभारी निरीक्षक डीके उपाध्याय का कहना है कि अयोध्या निवासी अनिल कुमार मिश्रा, अमित कुमार मिश्रा, उनकी पत्नी पूनम, अखिलेंद्र कुमार दुबे, कृष्ण कुमार दुबे व संतोष कुमार की तरफ से केस दर्ज कर जांच की जा रही है। इसमें पहले भी अनारा के ऊपर बॉलीवुड सिंघम के नाम पर करोड़ों ठगने का आरोप लग चुका है।
miss jammu anara gupta now looting people in several state of India, looted in name of ajay devgn
अनारा गुप्ता - फोटो : amar ujala
विभूति खंड थाने के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि अयोध्या के मिल्कीपुर बसवार कला के रौना गांव निवासी अनिल कुमार मिश्रा ने वर्ष 2017 में साइबर हाइट्स लेवाना स्थित पूर्व मिस जम्मू की कंपनी एम्परर मीडिया एंड प्राइवेट लिमिटेड के कार्यालय में संपर्क किया था।

वहां अनारा गुप्ता व कंपनी के सीईओ शत्रुघन टी सिंह, निदेशक नरेश कुमार और प्रदीप कुमार ने उन्हें फिल्मों में रुपये निवेश करने पर 11 महीने में धनराशि दोगुनी होने का झांसा दिया। अमित का कहना है कि वह ठग कंपनी के निदेशकों की बातों में आ गए और चेक के जरिए तीन नवंबर 2017 को इलाहाबाद बैंक की इनायतनगर शाखा के चेक के जरिए दो लाख रुपये इम्परर मीडिया के नाम दे दिए।
miss jammu anara gupta now looting people in several state of India, looted in name of ajay devgn
ajay devgan
अजय देवगन के नाम पर फंसे लोग
अजय देवगन के बड़े नाम के झांसे में आकर लोगों ने उन्हें रुपए दे दिए। फिलहाल पुलिस को अनारा गुप्ता की तलाश है। बता दें कि करीब 12 साल पहले मिस जम्मू रहीं अनारा गुप्ता की एक अश्लील सीडी भी सामने आई थी। जिसके बाद जम्मू पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि बाद में अनारा के उसी केस पर एक फिल्म 'मिस अनारा' भी बनाई गई, जिसमें खुद अनारा ने ही एक्टिंग भी की। अनारा गुप्ता इन दिनों भोजपुरी फिल्मों में नजर आती हैं। एसटीएफ इलाहाबाद अनारा की तलाश कर रही है, उनके मुंबई स्थित फ्लैट पर ताला लगा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
miss jammu anara gupta now looting people in several state of India, looted in name of ajay devgn
अनारा गुप्ता - फोटो : amar ujala
अनारा गुप्ता की कहानी
मिस जम्मू रहीं अनारा गुप्ता का जन्म 29 अगस्त 1986 को जम्मू में ही हुआ था। अनारा ने 15 साल की उम्र में ही मिस जम्मू का टाइटल हासिल कर लिया था। इसके बाद अनारा की जिंदगी पूरी तरह से बदल गई। अश्लील सीडी बाजार में आने के बाद भी अनारा ने कहा था कि इस सीडी में वो नहीं बल्कि कोई और है लेकिन फोरेंसिक जांच में ये बात साबित भी हो गई थी। इस मामले में अनारा को कोर्ट में सुनवाई के लिए भी जाना पड़ा था।
विज्ञापन
miss jammu anara gupta now looting people in several state of India, looted in name of ajay devgn
अनारा गुप्ता - फोटो : SOCIAL MEDIA
उनके कहने पर रिश्तेदार अमित मिश्रा व उनकी पत्नी पूनम मिश्रा ने भी एक बार 90,000 व दूसरी बार नौ लाख रुपये कंपनी के खाते में आरटीजीएस किए। अमित ने 52,000 रुपये नकद भी दिए थे। इसके अलावा उन्होंने अपने परिचित कृष्ण कुमार यादव से 1,52,000 रुपये, संतोष कुमार के दो लाख रुपये व अखिलेंद्र कुमार के 1,26,000 रुपये कंपनी को दिलाए।

पीड़ित अनिल का कहना है कि अनारा गुप्ता व कंपनी के अन्य निदेशकों ने 4 जून 2017 को ऑफिस बुलाकर मीटिंग की और बताया कि उनका रुपया मुंबई में फिल्म इंडस्ट्री में फिल्म बनाने में लगाया जाएगा। फिल्म से जो कमाई होगी, उसका भी लाभांश निवेशकों को दिया जाएगा। पीड़ित का कहना है कि अनारा ने जगह-जगह भव्य कार्यक्रम करके भी लोगों को निवेश के लिए राजी किया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed