फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सोशल मीडिया: दीपवीर ने साझा कीं शादी की तीसरी सालगिरह की तस्वीरें, सर्द वादियों में रोमांटिक होते आए नजर

Wed, 17 Nov 2021 03:45 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Wed, 17 Nov 2021 03:45 PM IST
विज्ञापन
Ranveer singh and deepika padukone share photo of their third wedding anniversary photos on social media
रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण इंडस्ट्री का पॉवर कपल माने जाते हैं। दोनों की केमेस्ट्री पर्दे पर ही नहीं बल्कि असल जिंदगी में भी बेहद शानदार दिखती है। दीपिका जहां स्वभाव से थोड़ी शर्मीली नजर आती हैं तो वहीं रणवीर खुलकर प्यार जताते हैं। ऐसा कोई मौका नहीं है जहां रणवीर ने अपनी लेडी लव के लिए प्यार का इजहार ना किया है। ऐसे में दोनों को देखकर हर किसी के मन में ख्याल आता है कि जोड़ी बने तो इनके जैसी।



दीपवीर ने साझा की रोमांटिक तस्वीरें

साल 2018 में 14 और 15 नवंबर को दीपिका और रणवीर ने शादी की थी और हाल ही में दोनों ने शादी की तीसरी सालगिरह मनाई। हालांकि इस बार अपनी तीसरी सालगिरह मनाने के लिए उन्होंने हिल स्टेशन चुना। दोनों ने उत्तराखंड के देहरादून में अपनी सालगिरह मनाई। वहीं रणवीर और दीपिका ने सोशल मीडिया पर सेलिब्रेशन की तस्वीर भी साझा कर दी जिस पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone)

Ranveer singh and deepika padukone share photo of their third wedding anniversary photos on social media
दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

सर्दियों के मौसम में प्यार जताने के लिए सर्द जगहों पर जाना कपल्स को अच्छा लगता है। ऐसे में रणवीर और दीपिका ने भी उत्तराखंड को चुना। तस्वीरों में दीपिका सर्दी के कपड़ों में नजर आ रही हैं। किसी तस्वीर में वह रणवीर के साथ डाइनिंग टेबल पर दिखीं तो वहीं कभी आग सेंकती भी नजर आईं।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh)

Ranveer singh and deepika padukone share photo of their third wedding anniversary photos on social media
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

दीपिका ने भी इंस्टाग्राम पर तस्वीरें साझा कीं और लिखा- मेरा पूरा दिल। इस तस्वीर में दीपिका रणवीर को किस करते नजर आ रही हैं। दीपवीर ने जो तस्वीरें साझा की है उसमें कुछ मोनोक्रोम है और कुछ कलर्ड। उनकी अनोखी तरह की तस्वीरें फैंस को काफी पसंद आ रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ranveer singh and deepika padukone share photo of their third wedding anniversary photos on social media
दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह - फोटो : Instagram

जॉली ग्रांट एयरपोर्ट पर एक-दूसरे का हाथ पकड़कर चलने वाला दीपिका और रणवीर का वीडियो एक पैपराजी अकाउंट से साझा किया गया था। इस वीडियो को विरल भयानी ने अपने अकाउंट से साझा किया और इसे  25 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। वीडियो में रणवीर सिंह चेकर्ड ट्रैकसूट पहने हुए दिखे तो वहीं, दीपिका पादुकोण ब्लैक ड्रेस में नजर आईं।

विज्ञापन
Ranveer singh and deepika padukone share photo of their third wedding anniversary photos on social media
दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह - फोटो : instagram/ ranveersingh

अपने शो द बिग पिक्चर के एक एपिसोड के दौरान रणवीर ने अपनी और दीपिका की परिवार शुरू करने की योजना के बारे में खुलासा किया था। उनका कहना था कि जैसा की आप लोग जाते हैं मेरी शादी हो गई है और अब 2-3 साल में बच्चे भी होंगे। उन्होंने कहा था, आपकी भाभी इतनी प्यारी बच्ची थी ना। मैं तो रोज उसकी बेबी तस्वीरें देखता हूं और कहता हूं एक ऐसी दे दे मुझे, बस मेरी लाइफ सेट हो जाए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed