फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vir Das: वीर दास की कविता को सोशल मीडिया पर मिल रही मिलीजुली प्रतिक्रिया, कॉमेडियन के समर्थन में आए कपिल सिब्बल

Wed, 17 Nov 2021 02:22 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Wed, 17 Nov 2021 02:22 PM IST
विज्ञापन
Vir Das poem getting mixed response on social media Kapil Sibal came in support of comedian
वीर दास - फोटो : सोशल मीडिया

अमेरिका में भारत और यहां की महिलाओं पर दिए विवादित बयान के बाद अब स्टैंडअप कॉमेडियन वीर दास की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। वाशिंगटन डीसी में स्टैंडअप कॉमेडी के दौरान पढ़ी गई वीर दास की कविता के वायरल होने के बाद से उन्हें देश-विरोधी बताया जा रहा है। इस बात ने देखते ही देखते इतना तूल पकड़ लिया कि उनके खिलाफ देश के कई हिस्सों में शिकायत भी दर्ज हो चुकी है।

दरअसल, वीर दास ने कहा था कि, 'मैं एक ऐसे भारत से आता हूं, जहां दिन में औरतों की पूजा होती है और रात में उनके साथ दुष्कर्म होता है। हालांकि, अपने इस बयान पर विवाद बढ़ता देख उन्होंने बाद में बयान जारी कर माफी भी मांगी। इधर, इस वीडियो के सामने आते ही ट्विटर पर लोग अलग- अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। वहीं, अभिनेत्री कंगना रणौत ने वीर दास पर निशाना साधते हुए एक पोस्ट शेयर किया है। कंगना ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक लंबी पोस्ट लिखते हुए वीर दास के काम की आतंकवाद से तुलना की है।

 

Vir Das poem getting mixed response on social media Kapil Sibal came in support of comedian
वीर दास - फोटो : सोशल मीडिया

वीर दास के इस बयान के बाद जहां कई लोग उनका विरोध कर रहे हैं, तो वहीं कुछ लोग उनके समर्थन में खड़े भी दिखाई दिए। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने वीर दास के समर्थन में कहा कि, "वीर दास, इसमें कोई भी संदेह नहीं कि यहां सच में दो भारत हैं। बस हम ऐसे किसी भारतीय को नहीं चाहते जो दुनिया को इसके बारे में बताए। हम असहिष्णु और पाखंडी हैं।"
 

 

Vir Das poem getting mixed response on social media Kapil Sibal came in support of comedian
वीर दास - फोटो : सोशल मीडिया

इसके अलावा स्क्रीनराइटर अपूर्व असरानी ने लिखा, "वीर दास ने अपने टू इंडिया स्पीच में जो कहा मैं उससे ज्यादा सहमत नहीं हूं। न ही भारत की आजादी पर मैं कंगना के विचारों से सहमत हूं। लेकिन मैं किसी पर प्रतिबंध लगाने या परेशान करने से भी असहमत हूं। अगर हमारा सच मजबूत है, तो हम सुन सकते हैं, बहस कर सकते हैं और आगे बढ़ सकते हैं। कोई भी लोकतंत्र असहमति को शांत नहीं करता।"
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Vir Das poem getting mixed response on social media Kapil Sibal came in support of comedian
वीर दास - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, वीर दास के इस बयान पर सोशल मीडिया यूजर्स भी मिली- जुली प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा "कॉमेडी में रेप को सामान्य बताना और पीड़ित की देवी के साथ तुलना करना आपको कुछ वाहवाही दे सकता है, लेकिन यह इस तथ्य को नहीं बदलेगा कि आपने पीड़ित की पीड़ा से पैसा कमाया है। 

विज्ञापन
Vir Das poem getting mixed response on social media Kapil Sibal came in support of comedian
वीर दास - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि मैं भारत से आता हूं जहां वीर दास जैसे जोकर मेरा अपमान करते हैं अभिव्यक्ति की आजादी के नाम पर देश।"एक अन्य ने ट्वीट किया, "मैं एक ऐसे भारत से आता हूं जिसने सुपरपावर यूएस को हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन दिया। मैं एक ऐसे भारत से आता हूं, जिसने अफ्रीका में 1 डॉलर में एचआईवी दवाएं बेचीं। मैं एक ऐसे भारत से आता हूं जिसने 100 साल में सबसे घातक महामारी के दौरान गरीब देशों को 60 मिलियन टीके उपलब्ध कराए थे।"

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed