{"_id":"5ae147e24f1c1b9f098b6995","slug":"ranveer-singh-and-kalki-koechlin-are-set-to-record-a-rap-song-together-for-gully-boy","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'गली ब्वॉय' की शूटिंग खत्म होने के बाद इस खास चीज की ट्रेनिंग ले रही हैं कल्कि, रणवीर दे रहे साथ ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'गली ब्वॉय' की शूटिंग खत्म होने के बाद इस खास चीज की ट्रेनिंग ले रही हैं कल्कि, रणवीर दे रहे साथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म 'गली ब्वॉय' की शूटिंग खत्म हो चुकी है। यहां तक कि रैप अप पार्टी भी हो चुकी है। वहीं अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि इस फिल्म के लिए कल्कि कोचलिन और रणवीर सिंह जल्द ही एक गाना एक साथ रिकॉर्ड करने वाले हैं जिसके लिए कल्कि और रणवीर दिन-रात प्रैक्टिस भी कर रहे हैं।
2 of 5
कल्कि कोचलीन
'गली ब्वाॉय' में कल्कि वीडियो प्रोड्यूसर का रोल निभा रही हैं तो वहीं रणवीर स्ट्रीट रैपर का। 'गली ब्वॉय' फिल्म की कहानी मुंबई के स्ट्रीट रैपर पर आधारित है। रैपर का किरदार निभाने वाले रणवीर पहले ही गाना गाने की ट्रेनिंग ले चुके हैं। ऐसे में अब कल्कि रैप गाना गाने की ट्रेनिंग ले रही हैं।
3 of 5
Kalki
इस बारे में कल्कि ने पीटीआई से बात की। कल्कि ने कहा - 'हम लोगों ने कई सारे रैप गाने सुने हैं। मैंने बीते दिनों डिवाइन, नेजी जैसे रैप सुने और उन्हें समझने की कोशिश की। आनंद तिवारी इस फिल्म में म्जूजिक दे रहे हैं और वही मुझे आजकल रैप गाने की ट्रेनिंग दे रहे हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Kalki and Ranveer Singh
आपको बता दें कि कल्कि कोचलिन 'गली ब्वॉय' फिल्म में दूसरी बार जोया अख्तर के साथ काम कर रही हैं। इससे पहले कल्कि फिल्म 'जिंदगी न मिलेगी दोबारा' में नजर आई थीं। कल्कि के मुताबिक जोया सेट पर खूब मस्ती करती हैं। जोया का सेन्स ऑफ ह्यूमर काफी अच्छा है वो उनकी फिल्म की कहानी में भी दिखाई देता है।
विज्ञापन
5 of 5
gully boy
आपको बता दें कि ‘गली ब्वॉय’ 14 फरवरी 2019 को रिलीज होगी। फिल्म में आलिया भट्ट के साथ रणवीर सिंह बतौर हीरो नजर आएंगे। इसके साथ ही कल्कि कोचलिन भी नजर आएंगी। 'गली ब्वॉय' को जोया अख्तर ने डायरेक्ट किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।