फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिलचस्प: दीपिका से पहले इन हसीनाओं संग दिल लगा चुके हैं रणवीर सिंह, चौंका देंगे ये नाम

Tue, 06 Jul 2021 07:01 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Tue, 06 Jul 2021 07:01 AM IST
विज्ञापन
Ranveer singh Birthday special actors name have been linked to these actresses before Deepika
अनु्ष्का शर्मा, दीपिका पादुकोण,परिणीति, रणवीर - फोटो : सोशल मीडिया

बैंड बाजा बारात से अपने करियर की शुरूआत करने वाले रणवीर सिंह ने इंडस्ट्री में एक लंबा सफर तय किया है और अभिनय से अपनी प्रतिभा भी साबित की है। आज रणवीर बॉलीवुड के एक दमदार अभिनेता माने जाते हैं जिन्हें अपनी फिल्मों में लेने के लिए निर्देशक बेताब रहते हैं। उन्होंने बॉलीवुड में गुंडे, राम-लीला, बाजीराव मस्तानी, पद्मावत और गली ब्वॉय जैसी कई सुपरहिट फिल्में दी हैं।रणवीर के अंदर एक ऐसा चार्म है जो उन्हें बहुत खास बनाता है। जहां बहुत से अभिनेता अपने दिल की बात दिल में ही छिपाकर रखते हैं तो वहीं रणवीर बेहद ही खुले स्वभाव के हैं। जो उनके दिल में रहता है वो उनकी जुबान पर आ जाता है।



इन हसीनाओं संग जुड़ा था रणवीर का नाम

दीपिका पादुकोण संग उनका प्यार और फिर शादी भी लोगों के बीच काफी चर्चा में रही। रणवीर अपनी पत्नी दीपिका से बेहद प्यार करते हैं और अक्सर किसी ना किसी मौके पर वो दुनिया के सामने इस प्यार का खुल्लम खुल्ला इजहार भी करते हैं। हालांकि आज भले दी रणवीर दीपिका के दीवाने हों, लेकिन उनसे पहले भी रणवीर के काफी अफेयर रह चुके हैं। तो चलिए आज आपको बताते हैं उन हसीनाओं के बारे में जिनसे जुड़ा था रणवीर सिंह का नाम।

Ranveer singh Birthday special actors name have been linked to these actresses before Deepika
रणवीर सिंह, अहाना देओल - फोटो : सोशल मीडिया

अहाना देओल

धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की बेटी अहाना फिल्मों में नहीं आईं, लेकिन खबरों की माने तो अहाना और रणवीर एक दूसरे को डेट करते थे। कॉलेज के समय  में रणवीर अहाना को काफी पसंद करते थे। हालांकि ऐसा बताते हैं कि उस वक्त अहाना ने आदित्य रॉय कपूर के लिए रणवीर को छोड़ दिया था। एक इंटरव्यू में बिना अहाना का नाम लिए रणवीर ने कहा था, 'हां मैं एक लड़की का कॉलेज में दीवाना था। आज वो एक बच्चे की मां बन चुकी है।वो हमारे जीवन के 4-5 अच्छे साल थे'।

Ranveer singh Birthday special actors name have been linked to these actresses before Deepika
रणवीर अनुष्का - फोटो : सोशल मीडिया

अनुष्का शर्मा

बैंड बाजा बारात में अनुष्का शर्मा और रणवीर सिंह की जोड़ी खूब पसंद की गई थी। दोनों के अभिनय के साथ साथ ऑनस्क्रीन केमेस्ट्री भी फैंस को बहुत अच्छी लगी थी। कहते हैं कि इस फिल्म के बाद ही दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे थे। हालांकि जल्द ही दोनों के बीच का रोमांस खत्म होने लगा और आपसी सहमति से दोनों अलग हो गए थे। ये ही वजह है कि जब दीपिका और रणवीर का अफेयर शुरू हुआ था तो दीपिका अनुष्का को पसंद नहीं करती थीं। हालांकि अपनी शादी के रिसेप्शन में उन्होंने अनुष्का को आमंत्रित किया था और अनुष्का खुशी खुशी शामिल हुई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ranveer singh Birthday special actors name have been linked to these actresses before Deepika
रणवीर सिंह, सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : सोशल मीडिया

सोनाक्षी सिन्हा

बॉलीवुड की दबंग गर्ल सोनाक्षी का नाम भी रणवीर सिंह संग जुड़ चुका है। दोनों ने फिल्म लुटेरे में साथ काम किया था। दोनों को कई पार्टियों में साथ हाथ थामे भी देखा गया। हालांकि डेटिंग की खबर पर रणवीर ने कहा था कि, 'हम काम के सिलसिले में अक्सर मिलते हैं। वो बहुत ही प्यारी लड़की है। जहां तक डेटिंग का सवाल है तो मैं अभी किसी के साथ रिलेशनशिप में नहीं हूं'।

विज्ञापन
Ranveer singh Birthday special actors name have been linked to these actresses before Deepika
रणवीर सिंह, परिणीति चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

परिणीति चोपड़ा

रणवीर सिंह का नाम उनकी को-स्टार से हमेशा जुड़ता रहा। फिल्म किल दिल और लेडीज वर्सेज रिकी बहल में परिणीति और रणवीर ने साथ काम किया था। दोनों को अक्सर इंटरव्यू के दौरान एक दूसरे को छेड़ते देखा गया। परिणीति का कहना था कि, 'रणवीर संग मुझे इन सारी बातों की आदत पड़ चुकी है। वो बिल्कुल ही बेशर्म है। रणवीर और परिणीति बहुत ही अच्छी दोस्ती साझा करते हैं'। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed