सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

जन्मदिन: बॉलीवुड के पॉवरहाउस कहलाते हैं रणवीर सिंह, नहीं जानते होंगे उनके बारे में ये दिलचस्प बातें

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Tue, 06 Jul 2021 07:01 AM IST
विज्ञापन
Ranveer Singh birthday special lesser known facts about Gully boy actor
रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

6 जुलाई 1985 को मुंबई में जन्में रणवीर सिंह इस साल अपना 36वां जन्मदिन मना रहे हैं। रणवीर बॉलीवुड के पॉवरहाउस अभिनेता माने जाते हैं। उनका अतरंगी फैशन और जबरदस्त जोश फैंस को हैरान भी करता है और पसंद भी आता है। रणवीर सिंह जब फिल्म इंडस्ट्री में आए थे तो बिल्कुल किसी आम लड़के की तरह नजर आते थे, लेकिन आज उनके लुक्स के पीछे लड़कियां दीवानी हैं। रणवीर आज निर्माता और निर्देशकों के लिए सफलता की गारंटी बन चुके हैं। जिस भी फिल्म में रणवीर काम करते हैं वो फिल्म जबरदस्त हिट होती है।



नहीं जानते होंगे गली ब्वॉय के बारे में ये बातें

पद्मावत में खिलजी के नकारात्मक किरदार के लिए उन्होंने फैंस के साथ साथ आलोचकों की भी वाहवाही पाई थी। हालांकि आज रणवीर जिस मुकाम पर पहुंचे हैं वहां तक पहुंचने के लिए उन्होंने कड़ा संघर्ष किया है। रणवीर की जिंदगी, उनकी शादी, उनकी सफलता देखकर हर किसी को लगता होगा कि रणवीर पर किस्मत मेहरबान है। हालांकि किस्मत के साथ साथ रणवीर की मेहनत भी रही है जिससे आज वो बॉलीवुड के सफल अभिनेता में से एक बने हैं। रणवीर के बारे में बहुत सी बाते हैं जो उनके फैंस शायद ना जानते हों। तो चलिए आपको बताते हैं रणवीर से जुड़ी कुछ खास बातें।

Trending Videos
Ranveer Singh birthday special lesser known facts about Gully boy actor
रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

रणवीर सिंह अपनी अगली फिल्म 83 में कपिल देव का किरदार निभाने जा रहे हैं। ये फिल्म 1983 वर्ल्ड कप पर आधारित है जब भारत ने पहली बार वर्ल्ड कप जीता था। हालांकि रणवीर ने अपने बचपन का एक किस्सा साझा किया था जो क्रिकेट से जुड़ा हुआ है। रणवीर ने बताया था कि स्कूल के दिनों में वो अपने दोस्त के साथ खार जिमखाना में महिंदर अमरनाथ से कोचिंग लेना चाहते थे। हालांकि वो प्रैक्टिस सेशन के लिए देर से पहुंचे थे और जब अमरनाथ ने उन्हें खेलते देखा था तो उन्हें रिजेक्ट कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ranveer Singh birthday special lesser known facts about Gully boy actor
अनिल कपूर और रणवीर सिंह - फोटो : ट्वीटर

रणवीर सिंह को बहुत से लोग आउटसाइडर समझते थे जबकि रणवीर कपूर खानदान से संबंध रखते हैं। दरअसल रणवीर सिंह और अनिल कपूर आपस में रिश्तेदार हैं। रणवीर सोनम कपूर  और रिया कपूर के ममेरे भाई हैं। रणवीर और अनिल कपूर ने फिल्म दिल धड़कने दो में साथ काम किया था। इस फिल्म में दोनों ने बाप-बेटे का किरदार निभाया था।

Ranveer Singh birthday special lesser known facts about Gully boy actor
रणवीर सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम

रणवीर सिंह सिर्फ एक अभिनेता नहीं है। रणवीर ने अपनी कॉलेज की पढ़ाई अमेरिका से की है जहां वो चार साल रहे थे। अमेरिका से लौटने के बाद रणवी ने एडवर्टाइजिंग एजेंसी में काम किया। उन्होंने O&M और J.Walter Thompson के लिए बतौर कॉपीराइटर भी काम किया था। सिर्फ यही नहीं बॉलीवुड में हीरो बनने से पहले उन्होंने असिस्टेंट डायरेक्टर का भी पद संभाला था।

विज्ञापन
Ranveer Singh birthday special lesser known facts about Gully boy actor
रणवीर सिंह - फोटो : Instagram

रणवीर सिंह के बारे में एक दिलचस्प किस्सा है जिसकी खूब चर्चा हुई थी। एक बार रणवीर अक्षय कुमार और रवीना टंडन की फिल्म मोहरा के गाने की शूटिंग देखने गए थे। उस वक्त उनकी उम्र काफी कम थी। रवीना टंडन ने बताया था कि टिप टिप बरसा पानी गाने के दौरान रणवीर ने उन्हें इतना घूरा था कि वो असहज हो गईं थीं और उन्होंने रणवीर को शूटिंग से बाहर निकलवा दिया था। आज रणवीर खुद इंडस्ट्री का बड़ा नाम बन चुके हैं और उन्होंने दीपिका पादुकोण से शादी की है। दोनों फिल्म 83 में साथ नजर आने वाले हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed