फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कार्तिक और सारा की इस तस्वीर को देख रणवीर सिंह ने की टांग खिंचाई, लिखा ये कमेंट

Tue, 02 Jul 2019 09:45 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Tue, 02 Jul 2019 09:45 AM IST
विज्ञापन
ranveer singh comment on sara ali khan and kartik aaryan new pic
sara ali khan - फोटो : social media
सारा अली खान और कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा अफेयर की खबरों को लेकर चर्चा में हैं । हाल ही में दोनों ने अपनी अगली फिल्म 'लव आजकल 2' की शूटिंग पूरी की है । इस मौके पर सारा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ तस्वीरें पोस्ट की । इसमें वो कार्तिक आर्यन के साथ नजर आ रही हैं । सारा ने पोस्ट में ये भी लिखा कि वो कार्तिक को बहुत याद करने वाली हैं । 
ranveer singh comment on sara ali khan and kartik aaryan new pic
ranveer singh
सारा के इस पोस्ट पर रणवीर सिंह ने गजब का कमेंट किया है । रणवीर ने सारा और कार्तिक की फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा, 'सो क्यूट, भूलना नहीं सबसे पहले किसने मिलवाया था ।' बता दें कि सारा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वो कार्तिक आर्यन को डेट करना चाहती हैं । 
ranveer singh comment on sara ali khan and kartik aaryan new pic
Sara Ali Khan and Imtiaz Ali - फोटो : instagram
उस वक्त सारा, रणवीर सिंह के साथ फिल्म 'सिंबा' में काम कर रही थीं । तब रणवीर सिंह ने एक अवॉर्ड फंक्शन में सारा और कार्तिक को मिलवाया था । सारा और कार्तिक को मिलवाते हुए रणवीर का वीडियो भी खूब वायरल हुआ था । इसके बाद ही सारा और कार्तिक को 'लव आजकल 2' के लिए साइन किया गया । 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

It's a WRAP!! 66 days & a million memories ❤️🌈 Thank you @imtiazaliofficial for making my dream come true🤗🤩 I truly appreciate your warmth, patience and consideration with me every single day. Being on your set has been a privilege that I will always cherish and already miss🙏🏼 🎈 Thank you @kartikaaryan for instantly making me comfortable with you, for selflessly giving and for consistently looking out for me. From coffee’s about you to chai’s with you, I wish we could do it all over again ☕️ 🧿💓 I’m going to miss you more than you know and more than I can admit 🤭🤦🏻♀️ Imtiaz Ali’s next with @kartikaaryan and @randeephooda. ‬ ‪Releasing on 14th Feb 2020. Presented by @officialjiocinema , #DineshVijan’s @maddockfilms , @imtiazaliofficial & @reliance.entertainment @wearewsf

A post shared by Sara Ali Khan (@saraalikhan95) on


 
विज्ञापन
विज्ञापन
ranveer singh comment on sara ali khan and kartik aaryan new pic
सारा अली खान और कार्तिक आर्यन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
अब दोनों बहुत अच्छे दोस्त हैं । दोनों को अक्सर साथ में घूमते-फिरते देखा जाता है। सारा ने फिल्म के रैप अप की तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा, 'काम करते वक्त मुझे कंफरटेबल फील कराने के लिए शुक्रिया। बिना किसी स्वार्थ के मुझे इतना कुछ देने और लगातार मेरा ख्याल रखने के लिए भी शुक्रिया। आपके साथ कॉफी से लेकर चाय पीने तक, मैं उम्मीद करती हूं कि ये सब हम लोग फिर से कर पाएंगे। मैं आपको इतना ज्यादा मिस करने वाली हूं जितना आप सोच भी नहीं सकते।' 

विज्ञापन
ranveer singh comment on sara ali khan and kartik aaryan new pic
Sara Ali Khan Kartik Aaryan - फोटो : instagram
सारा ने इम्तियाज अली के साथ काम करने के बारे में लिखा, 'फिल्म की शूटिंग खत्म। 66 दिन और कई सारी यादें। मेरे सपने को साकार करने के लिए धन्यवाद। जिस गर्मजोशी, सब्र और देखभाल से हर दिन आपने मेरी सराहना की मैं इस चीज को काफी पसंद करती हूं। आपके साथ सेट पर होने से मुझे काफी फायदा मिलता था। मैं इन सब चीजों को मिस करूंगी।'
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed