{"_id":"6320154c6fd7fc2712209190","slug":"ranveer-singh-comment-on-vicky-kaushal-katrina-kaif-wedding-in-filmfare-award-funnny-video-viral","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ranveer Singh: 'ऐसी लड़की से शादी की जो...', कटरीना कैफ को लेकर विक्की कौशल से ये क्या बोल गए रणवीर सिंह","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Ranveer Singh: 'ऐसी लड़की से शादी की जो...', कटरीना कैफ को लेकर विक्की कौशल से ये क्या बोल गए रणवीर सिंह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
विक्की कौशल और कटरीना कैफ की जोड़ी खूब पसंद की जाती है। फैंस भी दोनों को एकसाथ देखकर काफी खुश होते हैं। ये न्यूली मैरिड कपल अक्सर छुट्टियां मनाते और अपनी रोमांटिक तस्वीर साझा करते नजर आते हैं। दोनों ने जब शादी की घोषणा की थी तो हर कोई चौंक गया था। हाल ही में हुए फिल्मफेयर अवॉर्ड के दौरान विक्की कौशल कटरीना कैफ के साथ पहुंचे थे। इस दौरान रणवीर सिंह ने ऐसी बात कह दी कि हर कोई सन्न रह गया।
2 of 4
विक्की कौशल-रणवीर सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्मफेयर अवॉर्ड को रणवीर सिंह होस्ट कर रहे थे। इस दौरान वह विक्की कौशल के जमकर हंसी-मजाक करते नजर आए। रणवीर ने विक्की कौशल से उनकी शादी को लेकर खूब सवाल किए। इस दौरान मजाक-मजाक में रणवीर सिंह के मुंह से विक्की कौशल के लिए कुछ ऐसा निकल गया जिससे वहां बैठा हर शख्स चौंक गया। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
3 of 4
रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण
- फोटो : सोशल मीडिया
अवॉर्ड नाइट के सामने आए वीडियो में रणवीर विकी से कहते हैं कि हमारे बीच में कुछ चीजें कॉमन हैं, जैसे हमारे लुक्स काफी मिलते हैं। दोनों टॉल डार्क एंड हैंडसम हैं। दोनों सपनों की दुनिया में रह रहे हैं।' इसके बाद रणवीर कहते हैं कि हम दोनों ही मम्मी के लाडले हैं। हम दोनों ही करण जौहर की फिल्म तख्त में एक साथ काम करने वाले थे, क्योंकि क्योंकि हम दोनों के लुक्स एक जैसे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
रणवीर सिंह, विक्की कौशल
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद रणवीर ने विक्की कौशल से कहा कि 'हम दोनों में एक चीज और कॉमन है कि दोनों ने ही दुनिया की सबसे खूबसूरत लड़कियों से शादी की है। जो कि हमारी औकात से बाहर हैं। मैं समझ सकता हूं, क्योंकि मुझसे भी लोग यही कहते हैं'। रणवीर की ये बात सुनने के बाद वहां बैठा हर शख्स हंसने लगता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।