फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इटली से शादी कर मुबंई लौटे 'दीपवीर', यूजर्स बोले- 'रणवीर को अब समझ आएगी एक चुटकी सिंदूर की कीमत'

Sun, 18 Nov 2018 03:25 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 18 Nov 2018 03:25 PM IST
विज्ञापन
Ranveer Singh Deepika Padukone Reached Mumbai User Reaction
deepveer
बीते 14 नवंबर और 15 नवंबर को दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने दो अलग-अलग रीति-रिवाजों से इटली के लेक कोमो में शादी की। अब ये नया-नवेला जोड़ा मुंबई पहुंच गया है। आज सुबह ही दोनों को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। मुंबई एयरपोर्ट पर मीडिया पर्सन के अलावा दोनों के फैंस भी मौजूद थे। दोनों सितारे पारंपरिक परिधानों में नजर आए। रणवीर जहां लाल और सुनहरे रंगे के रेशमी कुर्ते-पायजामे में दिखे तो वहीं दीपिका सुनहरे रंग के सूट और बनारसी दुपट्टे में नजर आईं। इसके बाद गृह प्रवेश के लिए घर पहुंचा जोड़ा मीडिया से रूबरू हुआ और हाथ जोड़कर पत्रकारों की बधाई स्वीकार की। दीपवीर की भारत वापसी से सोशल मीडिया पर फैंस के बीच काफी प्रसन्नता है। 
Ranveer Singh Deepika Padukone Reached Mumbai User Reaction
deepveer
ट्विटर पर दोनों के वापसी को लेकर तरह तरह के रिएक्शन्स सामने आ रहे हैं। सामने आई तस्वीरों में आप देख सकते हैं रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण कितने खुश नजर आ रहे हैं और इतनी ही खुशी दीपवीर के फैंस को उन्हें देखकर हो रही है। एक यूजर ने ट्वीट करते हुए लिखा- दोनों आपस में बहुत खुश लग रहे हैं। प्यार सच में बहुत खूबसूरत फीलिंग होती है।
 

 
Ranveer Singh Deepika Padukone Reached Mumbai User Reaction
deepveer
एक यूजर ने लिखा- शायद अब रणवीर को एक चुटकी सिंदूर की कीमत समझ आए। दीपिका सिंदूर में बहुत खूबसूरत लग रही हैं। वहीं कुछ यूजर्स ने दोनों की शादी इटली में होने को लेकर भी ट्रोल किया। एक यूजर ने लिखा- भारत में क्या जगह कम पड़ गई थी कि वहां जाकर शादी करना पड़ी। अब भी क्यों आए वापस वहीं रह जाते।

 




 
विज्ञापन
विज्ञापन
Ranveer Singh Deepika Padukone Reached Mumbai User Reaction
deepika ranveer wedding - फोटो : instagram

बता दें दोनों ने मुबंई लौट कर फैंस के साथ फोटो भी खिंचवाई।  दीपिका-रणवीर ने 14 और 15 नवंबर को इटली के लेक कोमो में शादी की थी। 14 नवंबर को उनका विवाह कोंकणी रस्मो-रिवाज से और 15 नवंबर को उत्तर भारतीय रस्मो-रिवाज से हुआ। दोनों करीब 6 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। दीपिका और रणवीर ने 21 नवंबर को बेंगलुरु और 28 नवंबर को मुंबई में रिसेप्शन रखा है। 

विज्ञापन
Ranveer Singh Deepika Padukone Reached Mumbai User Reaction
deepika ranveer - फोटो : file photo

बता दें कि दीपिका और रणवीर ने सिंधी और कोंकणी दो रीतियों से शादी की थी। शादी की तस्वीर को खुद दीपवीर ने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर किया। दोनों ही रीतियों से हुई शादी में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने सब्यसाची की डिजाइनर ड्रेस पहनी थी। इटली में हुई शादी में उनके परिवार के लोग, दोस्त और कुछ ही मेहमान उपस्थित थे मगर दीपिका और रणवीर सिंह ने इस खुशी में अपने पूरे स्टाफ को शामिल किया। हर लम्हे उनकी सुरक्षा में लगे रहने वाले अपने बॉडीगार्ड्स को भी उन्होंने स्पेशल फील करवाया। वे सभी यहां ट्रेडिशनल कपड़ों में नजर आए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed