फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'पद्मावत' के ये सीन करने के बाद बेहोश हो जाते थे रणवीर सिंह, गले से चली जाती थी आवाज

Wed, 31 Jan 2018 08:09 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 31 Jan 2018 08:09 AM IST
विज्ञापन
ranveer singh faced physical challanges during padmaavat shooting
रणवीर सिंह

फिल्म 'पद्मावत' में रणवीर सिंह ने ‌अलाउद्दीन खिलजी का किरदार निभाकर इतिहास रच दिया। अमिताभ बच्चन को भी ‌खिलजी की एक्टिंग इतनी पसंद आई कि उन्होंने पर्सनली रणवीर को फूलों का गुलदस्ता भेज बधाई दी। रणवीर के अलावा दीपिका पादुकोण और शाहिद कपूर ने भी फिल्म में अपना बेस्ट दिया है। 

ranveer singh faced physical challanges during padmaavat shooting
रणवीर सिंह

एक इंटरव्यू में अपने रोल के बारे में बताते हुए रणवीर सिंह ने कई खुलासे किए। उन्होंने कहा कि फिल्म में ऐसे कई सीन थे जिसमें उन्हें फिजिकल चैलेंज का सामना करना पड़ा। जब कोई एक्टर संजय लीला भंसाली के साथ काम करता है तो वो अपना बेस्ट देने की कोशिश करता है। रणवीर ने भी ऐसा ही किया।

ranveer singh faced physical challanges during padmaavat shooting
रणवीर सिंह

रणवीर ने बताया कि शाहिद यानी रावल रतन सिंह से युद्ध और खली बली गाने के दौरान तो उन्हें ऐसा लगा कि उनके पैर ही नहीं हैं। इन सीन को पूरा करने के बाद वो जमकर उल्टियां करते थे। रणवीर ने बताया कि शूटिंग के दौरान इतनी गर्मी थी कि एक मिनट भी चैन नहीं मिलता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
ranveer singh faced physical challanges during padmaavat shooting
पद्मावत

रणवीर की मानें तो जौहर वाले सीन की शूटिंग के दौरान तो ऐसा लगा कि अभी कट बोला जाएगा और वो उल्टियां कर देंगे। शूटिंग मई महीने में हुई थी। 45 डिग्री तापमान में फिल्म सिटी में शूटिंग करना बेहद मुश्किल था। इसके अलावा रणवीर ने फिल्म में 12 किलो का कॉस्ट्यूम पहना हुआ था। 

विज्ञापन
ranveer singh faced physical challanges during padmaavat shooting
रणवीर सिंह

कई सीन तो ऐसे थे जहां रणवीर को लगातार दौड़ना था। ऐसे सीन करने के बाद आंखों के आगे अंधेरा छा जाता था और वो बेहोश हो जाते थे। इतना ही नहीं फिल्म में चीख-चिल्लाने के कई सीन हैं। इसको करने के बाद तो रणवीर की आवाज तक चली जाती थी। रणवीर ने जौहर सीन का वो सच बताया जो शायद आपको नहीं पता होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed