{"_id":"5a0676954f1c1b74698bae0d","slug":"ranveer-singh-got-trolled-mercilessly-for-saying-losing-my-religion-on-social-media","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह ने लिखी ऐसी बात, लोग बोले- 'शर्म करो, तुम्हारा कोई धर्म नहीं'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह ने लिखी ऐसी बात, लोग बोले- 'शर्म करो, तुम्हारा कोई धर्म नहीं'
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं
Updated Sat, 11 Nov 2017 10:30 AM IST
विज्ञापन
Ranveer Singh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म 'पद्मावती' में खिलजी के किरदार को लेकर सुर्खियां बटोरने वाले रणवीर सिंह अपने किरदार में इस तरह डूब चुके हैं कि उन्हें अब लोगों की कड़वी बातें भी सुननी पड़ रही है। दरअसल लॉस एंजलिस में छुट्टियां मना रहे रणवीर ने हाल में सोशल मीडिया पर अपनी एक फोटो शेयर की है।
Ranveer Singh
इस फोटो के कैप्शन में रणवीर ने लिखा,'Losing my religion'. जिसके बाद रणवीर को ट्विटर पर ट्रोल किया जा रहा है। अपनी ब्लैक एंड व्हाइट फोटो में रणवीर काफी स्मार्ट लग रहे हैं। बता दें कि Losing my religion एक इंग्लिश गाने के लिरिक्स है।
Losing my religion pic.twitter.com/vYM68pz5nr
— Ranveer Singh (@RanveerOfficial) November 10, 2017
इस फोटो के कैप्शन का रणवीर के लुक के साथ कोई मैच नहीं दिखाई दे रहा है। जिसके बाद फैंस उनके इस कैप्शन को उनकी फिल्म पद्मावती के किरदार खिलजी से जोड़कर देखा जा रहा है। इस कैप्शन की वजह से रणवीर सिंह को सोशल मीडिया पर जबरदस्त ट्रोल किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
एक यूजर ने लिखा है- महोदय आप तो बहुत पहले ही धर्म खो चुके हैं...खिलजी। एक ट्विटर यूजर ने लिखा- ये हिंदुओं पर निशाना है। ऐसे हिंदू होने से अच्छा है आप अपना धर्म त्याग दें। गौरतलब है कि रणवीर सिंह फिल्म पद्मावती में अलाउद्दीन खिलजी का किरदार निभा रहे हैं। जबकि दीपिका रानी पद्मिनी और शाहिद कपूर राजा रतन सिंह के रोल में दिखाई देंगे। इस फिल्म को संजय लीला भंसाली ने निर्देशित किया है।
Losing my religion pic.twitter.com/vYM68pz5nr
— Ranveer Singh (@RanveerOfficial) November 10, 2017