{"_id":"5b56e6b14f1c1b4b748b6b80","slug":"ranveer-singh-has-special-appearence-in-pakistani-film-teefa-in-trouble-starring-ali-zafar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भारत के बाद अब पाकिस्तान में छाए रणवीर सिंह, बॉक्स ऑफिस पर फिल्म कर रही है ताबड़तोड़ कमाई","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
भारत के बाद अब पाकिस्तान में छाए रणवीर सिंह, बॉक्स ऑफिस पर फिल्म कर रही है ताबड़तोड़ कमाई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 24 Jul 2018 02:13 PM IST
विज्ञापन
Ranveer Singh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत में धूम मचाने के बाद अब रणवीर सिंह पाकिस्तानी फिल्म में भी धूम मचा रहे हैं। वह फिल्म 'तीफा इन ट्रबल' में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म में मशहूर गायक और एक्टर अली जफर लीड रोल में हैं। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने शुरुआती तीन दिन में ही इतनी कमाई कर ली है कि नया रिकॉर्ड कायम हो चुका है।
Teefa In Trouble
फिल्म 'तीफा इन ट्रबल' ने पहले दिन दो करोड़ तीस लाख रुपये की कमाई की। किसी भी पाकिस्तानी फिल्म के लिए यह अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग बताई जा रही है। यही नहीं, शुरुआती तीन दिन में भी फिल्म ने सात करोड़ रुपये से ज्यादा बटोर लिए। यह भी अपनी तरह का एक रिकॉर्ड है। खुद अली जफर ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।
And ladies and gentlemen......!!!! 💫🎉🙏🌈🕺🕺🕺🕺🕺🕺 pic.twitter.com/4jaBGPUtmK
— Ali Zafar (@AliZafarsays) July 23, 2018
Teefa In Trouble
यह दूसरी बार है जब रणवीर और अली जफर किसी फिल्म में साथ नजर आए हैं। इससे पहले दोनों फिल्म 'किल दिल' में साथ नजर आए थे। फिल्म 'तीफा इन ट्रबल' एक ऐसे शख्स की कहानी है जो सड़क किनारे ठेले पर टिक्का बेचता है। धीरे-धीरे उसके साथ ऐसी घटनाएं घटती हैं कि वह ना सिर्फ अमीर बन जाता है बल्कि मशहूर भी हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ranveer Singh
रणवीर सिंह फिल्म 'तीफा इन ट्रबल' में नजर तो आ रहे हैं, मगर उन्होंने एक दिन भी फिल्म की शूटिंग नहीं की है। दरअसल, रणवीर सिंह इस फिल्म में एक बिलबोर्ड पर नजर आ रहे हैं जिसमें वह टिक्का खाते दिख रहे हैं। रणवीर सिंह ने अली जफर के कहने पर इस फिल्म का ऑफर एक्सेप्ट किया।
विज्ञापन
Ranveer Singh
फिल्म में रणवीर सिंह के कैमियो पर अली जफर ने कहा, 'हम फिल्म के बिलबोर्ड वाले सीन के लिए किसी बॉलीवुड एक्टर का चेहरा इस्तेमाल करना चाहते थे। मैंने बाबा (रणवीर) से दरख्वास्त की और वह मान गए। उन्होंने टिक्का खाते हुए अपनी एक तस्वीर हमें भेज दी, जिससे हमने बिलबोर्ड तैयार कराया।'