{"_id":"5b2db4884f1c1bb16e8b953d","slug":"ranveer-singh-hot-set-simmba-video-with-rohit-shetty-goes-viral","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सैफ अली खान की बेटी ने शेयर किया रणवीर-रोहित का वीडियो, देखकर आप भी कहेंगे 'मामला गरम है'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सैफ अली खान की बेटी ने शेयर किया रणवीर-रोहित का वीडियो, देखकर आप भी कहेंगे 'मामला गरम है'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 23 Jun 2018 08:27 AM IST
विज्ञापन
Ranveer Singh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रणवीर सिंह इन दिनों 'सिम्बा' फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं। फिल्म के सेट से पहले कई तस्वीरें वायरल हुई हैं जिसे देखकर आप इस बात का अंदाजा लगा सकते है कि रणवीर अपने किरदार में ढलने के लिए कितनी मेहनत कर रहे हैं। वहीं अब फिल्म के सेट से एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर यकीनन आप भी कहेंगे मामला काफी गरम है।
Ranveer Singh
'सिम्बा' में रणवीर सिंह पुलिसवाले का किरदार निभा रहे हैं तो वहीं रोहित शेट्टी के साथ उनकी यह पहली फिल्म है। ऐसे में कुछ तो अलग होना बनता है। फिल्म की लीड एक्ट्रेस सारा अली खान ने सेट से रोहित शेट्टी और रणवीर का एक वीडियो शेयर किया है जिसे देखकर आपको भी कहना पड़ेगा मामला सच में कुछ ज्यादा ही गरम है।
Simmba
इस वीडियो में आप देखेंगे कि धोबी घाट पर लोग कपड़े धो रहे हैं , तभी रणवीर और रोहित एक बैंड लेकर आते हैं जिस पर लिखा है 'हॉट सेट'। इस वीडियो को शेयर करते हुए सारा ने लिखा है 'मामला गरम है'। 'सिम्बा' फिल्म की शूटिंग इन दिनों हैदराबाद में हो रही है। उसके बाद गोवा और मुंबई में फिल्म की बाकी शूटिंग की जाएगी।
A post shared by Sara Ali Khan (@saraalikhan_) on
विज्ञापन
विज्ञापन
सिंबा
'सिम्बा' फिल्म को करण जौहर ने प्रोड्यूस किया है और यह धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही है। इसे रोहित शेट्टी डायरेक्ट कर रहे हैं। 'सिम्बा' सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान की दूसरी फिल्म है। सारा सुशांत सिंह के साथ 'बद्रीनाथ' फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं।
विज्ञापन
simmba
आपको बता दें, रणवीर सिंह आखिरी बार 'पद्मावत' फिल्म में नजर आए थे। रणवीर सिंह 'गली ब्वॉय' की शूटिंग पूरी कर चुके हैं और अब 'सिम्बा' की शूटिंग में बिजी है। 'सिम्बा' के अलावा रणवीर की झोली में कबीर खान की फिल्म '83' है। 'सिम्बा' फिल्म 28 दिसंबर 2019 को रिलीज होगी।