फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ranveer Singh: 'हर दिन पत्नी की तारीफ...,' शादी की 6वीं सालगिरह पर दीपिका के नाम रणवीर का खास संदेश

Thu, 14 Nov 2024 01:15 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Thu, 14 Nov 2024 01:15 PM IST
सार

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी को आज 6 साल पूरे हो गए हैं। इस खास दिन पर अभिनेता ने अभिनेत्री पत्नी के नाम खास संदेश लिखा है। 

विज्ञापन
Ranveer Singh message to Deepika padukone on their 6th wedding anniversary celebrate Wife Appreciation Day
रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण - फोटो : इंस्टाग्राम

बॉलीवुड के चहेते कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने 2018 में इटली के लेक कोमो में शादी की। जोड़े ने दो दिवसीय विवाह समारोह में शादी रचाई। इसमें पहले दिन कोंकणी परंपराओं का पालन किया गया और दूसरे दिन उत्तर भारतीय परंपराओं के तहत वैवाहिक कार्यक्रम पूरे हुए। दीपवीर की शादी को आज यानी 14 नवंबर, 2024 को 6 साल पूरे हो गए हैं। इस विशेष अवसर पर, रणवीर ने पत्नी के नाम एक खास पोस्ट साझा की है। 

Ranveer Singh message to Deepika padukone on their 6th wedding anniversary celebrate Wife Appreciation Day
दीपिका पादुकोण - फोटो : इंस्टाग्राम

रणवीर ने खास अंदाज में मनाई सालगिरह

कुछ समय पहले, रणवीर सिंह ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी 6वीं शादी की सालगिरह मनाने के लिए पत्नी दीपिका पादुकोण की कई तस्वीरें साझा कीं। इस पोस्ट में दीपिका पादुकोण के अलग-अलग मूड की झलक देखने को मिली है। साथ ही एक खास फोटो में अभिनेत्री को अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते देखा जा सकता है। 

Ranveer Singh message to Deepika padukone on their 6th wedding anniversary celebrate Wife Appreciation Day
दीपिका पादुकोण पोस्ट - फोटो : इंस्टाग्राम

पत्नी दीपिका के नाम लिखा खास नोट 

पत्नी दीपिका पादुकोण की खूबसूरत तस्वीरों को साझा करते हुए रणवीर सिंह ने एक खास नोट भी लिखा है। रणवीर ने पोस्ट को कैप्शन दिया, 'हर दिन पत्नी की प्रशंसा का दिन है, लेकिन आज मुख्य दिन है। शादी की सालगिरह मुबारक हो दीपिका पादुकोण। आई लव यू।' दूसरी ओर, दीपिका ने पति को शादी की सालगिरह पर बधाई देने के लिए एक रील अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा की। 

View this post on Instagram

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh)


विज्ञापन
विज्ञापन
Ranveer Singh message to Deepika padukone on their 6th wedding anniversary celebrate Wife Appreciation Day
दीपिका पादुकोण - फोटो : इंस्टाग्राम

दीपवीर ने सितंबर में किया बच्ची का स्वागत

जोड़े ने इसी साल 8 सितंबर को अपने पहले बच्चे का स्वागत किया। दीपिका-रणवीर एक बच्ची के पैरेंट्स बने हैं, जिनका नाम दुआ पदुकोण सिंह है। इस जोड़े ने दिवाली के मौके पर अपनी नन्ही बच्ची की एक झलक साझा की और उनके नाम का खुलासा किया।

विज्ञापन
Ranveer Singh message to Deepika padukone on their 6th wedding anniversary celebrate Wife Appreciation Day
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम@deepikapadukone

दीपिका-रणवीर का वर्कफ्रंट

काम के मोर्चे पर, दीपिका को हाल ही में रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंघम अगेन' में देखा गया। फिल्म के कलाकारों में अजय देवगन, रणवीर सिंह, करीना कपूर खान, अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, अर्जुन कपूर और जैकी श्रॉफ भी हैं। अभिनेत्री की झोली में 'कल्कि 2' भी है। इस बीच, रणवीर अगली बार फरहान अख्तर की 'डॉन 3' में दिखाई देंगे। फिल्म में कियारा आडवाणी भी हैं। उनकी पाइपलाइन में आदित्य धर की बहुप्रतीक्षित फिल्म भी है।

Deepika Padukone Ranveer Singh: ज्योतिषियों की सलाह पर भारी पड़ा दीपिका रणवीर का प्रेम, जेन जी को दिखाई नई राह

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed