फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शादी के बाद काम पर लौटे रणवीर सिंह, इस फिल्म के लिए करते दिखे डबिंग

Sat, 24 Nov 2018 04:04 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 24 Nov 2018 04:04 PM IST
विज्ञापन
ranveer singh on film simmba shooting set before honymoon
deepika padukone - फोटो : Instagram

बॉलीवुड का नवविवाहित जोड़ा रणवीर- दीपिका इन दिनों अपनी शादीशुदा जिंदगी का लुफ्त उठा रहे हैं। इटली से शादी कर भारत आने के बाद अभी एक रिसेप्शन हुआ है जो कि दीपिका के होमटाउन बंगलूरू में हुआ। ऐसे में शादी के एक हफ्ते बाद ही रणवीर सिंह को काम पर लौटना पड़ा। इसका सबूत है उनकी यह नई तस्वीर... आइए जानते हैं आगे की स्टोरी...

ranveer singh on film simmba shooting set before honymoon
deepika padukone - फोटो : instagram

बता दें कि रणवीर सिंह की एक फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। यह फोटो यशराज फिल्म स्टुडियो की हैं जहां रणवीर सिंह फिल्म सिम्बा के लिए डबिंग करते दिखाई दिए। गौरतलब है कि फिल्म अगले महीने 28 दिसंबर को रिलीज होगी.. 

ranveer singh on film simmba shooting set before honymoon
anushka and deepika - फोटो : twitter

फिलहाल, इस साल के लिए दीपिका के पास कोई प्रोजेक्ट नहीं है लेकिन अगले साल मार्च में वह एसिड अटैक पीड़ित लक्ष्मी अग्रवाल पर बनने जा रही फिल्म में लीड रोल करेंगी। फिल्म की शूटिंग मार्च में शुरू होनी है। फिल्म को मेघना गुलजार डायरेक्ट करेंगी। पद्मावत की रिलीजिंग के दौरान ही इस फिल्म का ऐलान किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
ranveer singh on film simmba shooting set before honymoon
deepika, ranveer - फोटो : social media

आपको बता दें कि दीपिका-रणवीर ने 21 नवंबर को बंगलूरू में अपना पहला रिसेप्शन दिया था। जिसके बाद दोनों मुंबई लौट आए। ऐसे में तीसरे रिसेप्शन का कार्ड भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसे एक्ट्रेस मनीषा कोइराला ने ट्विटर पर एक यूजर को जवाब देने के चलते शेयर कर दिया था। अब 28 नवंबर को दूसरा और 1 दिसंबर को तीसरा रिसेप्शन मुंबई में होना है। 

विज्ञापन
ranveer singh on film simmba shooting set before honymoon
deepika ranveer - फोटो : instagram

आखिर में आपको बता दें कि रणवीर-दीपिका की बहुत प्राइवेट शादी हुई थी। ऐसे में शादी का एक फोटो देखने के लिए उनके फैंस तरस रहे थे। शादी होते ही दीपिका और रणवीर ने पहली दो फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की जिसे देखने के लिए फैंस की बाढ़ आ गई थी। धीरे-धीरे दोनों ने शादी से पहले हुए हल्दी और कई फंक्शन की फोटो भी शेयर की। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed