{"_id":"5bf921f5bdec22417f79f147","slug":"sunny-deol-says-he-never-read-script-for-any-film","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"35 साल के फिल्मी करियर में सनी देओल ने नहीं पढ़ी एक भी स्क्रिप्ट, ये थी बड़ी वजह","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
35 साल के फिल्मी करियर में सनी देओल ने नहीं पढ़ी एक भी स्क्रिप्ट, ये थी बड़ी वजह
Sat, 24 Nov 2018 03:33 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 24 Nov 2018 03:33 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
sunny deol
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
सनी देओल अपने समय के सुपरस्टार रहे हैं। रोमांटिक फिल्म से करियर शुरु करने वाले सनी की इमेज एक्शन और एक गुस्सैल हीरो की बन गई। सनी देओल की पहचान बॉलीवुड के सबसे बड़े एक्शन हीरो के तौर पर होती है शायद तभी दर्शक उन्हें यमला पगला दीवाना में कुछ खास पसंद नहीं कर पाए लेकिन 1 दिन पहले ही रिलीज हुई फिल्म 'भैयाजी सुपरस्टार' में सनी पाजी को फैंस कितना पसंद करते हैं ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।
2 of 5
Sunny Deol
सनी देओल बॉलीवुड के उन सुपरस्टार्स में से हैं जिन्हें 90 के दौर में एक्शन करते देख ऑडियंस पागल हो जाती थी। थियेटर में बैठे लोग तालिया पीटने पर मजबूर हो जाते थे। लेकिन क्या आप जानते हैं? अपने 35 साल के फिल्मी करियर में सनी देओल ने 1 भी फिल्म की स्क्रिप्ट नहीं पढ़ी है। जीहां सुनने में थोड़ अजीब जरूर लग रहा है लेकिन सच है।
3 of 5
sunny deol
सनी देओल का कहना है कि इतने सालों के करियर में उन्होंने अपनी किसी फिल्म की स्क्रिप्ट को पढ़ा नहीं है। दरअसल सनी कोई स्क्रिप्ट खुद पढ़ने के बजाए उसे लेखक से सुनना ही पसंद करते हैं। उन्होंने कहा- मैं बहुत ही सहजभाव वाला शख्स हूं। मैं एक आइडिया सुनता हूं, उसके बारे में सोचता हूं.. अगर वह मुझे पसंद आया तो तुरंत उसपर काम शुरू कर देता हूं। मैं उसकी गहराई में नहीं जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
sunny deol
फिल्म 'बेताब' से 1983 से बॉलीवुड में शुरुआत करने वाले सनी देओल मीडिया की बदौलत एक्शन हीरो बन गए। सनी बताते हैं, 'मेरी एक्शन एक्ट वाली इमेज की वजह से फिल्म इंडस्ट्री के निर्देशक मुझे वैसा ही रोल ऑफर करने लगे। इतना ही नहीं सनी ने ये भी कहा था कि इस दौर में सुपरहिट एक्ट्रेसेस भी उनके साथ काम करने से कतराती थीं क्योंकि उन्हें अपनी इमेज का खतरा होता था।
विज्ञापन
5 of 5
Mohalla Assi
सनी देओल का कहना है कि मेरे करियर का सबसे मुश्किल दौर 'गदर' के बाद शुरू हुआ। फिल्म इतनी बड़ी हिट थी कि मुश्किलें आ गई। फिल्म के बाद मुझे लेकर लोगों की अपेक्षाएं बहुत बढ़ गईं, मगर मैंने उन चुनौतियों को भी पार किया। भैयाजी सुपरस्टार से पहले सनी मोहल्ला अस्सी में भी नजर आए। मोहल्ला अस्सी सात साल के लंबे इंतजार के बाद रिलीज हो सकी, जिसका खासा असर इसके बॉक्स ऑफिस नतीजे पर पड़ा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।